
रामाकोना। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में कई जगह बाढ़ के कारण नाले नदी उफान पर हैं। विगत 36 घंटों से रामाकोना सहित आसपास के सभी मार्ग बंद थे। जहां वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी। इस बीच बिलासपुर का साहू परिवार ग्राम जोबनी के भवानी माता मंदिर के समीप नाला उफान के कारण जाम में फंसे हुए थे। गाड़ी में एक ही जगह बैठे रहने के कारण उन्हें लकवा हो गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने इस घटना की सूचना तहसीलदार को दी और घटना स्थल की जानकारी बताई। डॉक्टर शुक्ला द्वारा ग्राम रामाकोना के उपसरपंच मुन्नाा भाई, अब्दुल कलाम को दूरभाष पर सूचना देकर मदद मांगी। समाज सेवी उपसरपंच और डॉ. गुलाब राव पांडे तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर रमाकांत साहू का इलाज किया। मरीज को राहत मिलने पर साहू परिवार ओर जोबनी ग्रामवासियों ने डॉ. पांडे और रामाकोना उपसरपंच मुन्नाा भाई और सभी मददगारों का आभार व्यक्त किया।