
हरदा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित चौकड़ी के चना उपार्जन केंद्र चना खरीदी में अनियमितता बरतने के मामले के आरोपित सहकारी समिति मर्यादित चौकड़ी के चना उपार्जन केंद्र के प्रबंधक दिनेश बघेल पिता जगन्नााथ बघेल निवासी पाहनहाट, उसके दोनों लड़के रोहित उर्फ बंटी बघेल एवं सुमित उर्फ गब्बर बघेल की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। बता दें कि छिपाबड़ थाने में फरियादी ललित साकवार पिता बाबूलाल साकवार ने 27 जून 2020 को रिपोर्ट किया कि कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता जिला हरदा के पत्र क्रमांक/उपार्जन/2020/557 दिनांक 24 जून 2020 के द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित चौकड़ी के चना उपार्जन केंद्र के प्रबंधक दिनेश बघेल पिता जगन्नााथ बघेल निवासी पाहनहाट थाना छीपाबड़ व उसके दोनों लड़के रोहित उर्फ बंटी बघेल एवं सुमित उर्फ गब्बर बघेल के द्वारा चना उपार्जन में की गई अनियमितता के संबंध में अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के संबंध में एक लिखित आवेदन थाना छीपाबड़ में पेश किया गया। जिस पर से थाना छीपाबड़ में आरोपी दिनेश बघेल के विरुद्ध अपराध धारा 420, 406 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए गए किंतु सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने आरोपित दिनेश बघेल पिता जगन्नााथ बघेल व उसके दोनों लड़के रोहित उर्फ बंटी बघेल एवं सुमित उर्फ गब्बर बघेल की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।