यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छात्राओं का साल न हो खराब, राज्यपाल से की मुलाकात
फोटो 1 सत्येंद्र ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने पहुंची छात्राएं छिंदवाड़ा। जोनल सदस्य सत्येंद्र ठाकुर के नेतृत्व में छात्र छात्राओ ने राज्यपाल ...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 24 Jun 2020 04:05:39 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2020 04:05:39 AM (IST)
फोटो 1
सत्येंद्र ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने पहुंची छात्राएं
छिंदवाड़ा। जोनल सदस्य सत्येंद्र ठाकुर के नेतृत्व में छात्र छात्राओ ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपा। जोनल सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर ने बताया की सतपुड़ा लॉ कालेज के 13 विद्यार्थियों को 9वें सेम में एक विषय में एटीकेटी आई थी इनकी परीक्षा दिसंबर 2019 में हुई परीक्षा के समय कालेज के प्रिंसिपल के निर्देशानुसार इन छात्र छात्राओं ने आफ लाईन फॉर्म भरा था, जबकि बाकी छात्र छात्राओं ने परीक्षा का आन लाईन फॉर्म भरा, ऑफ लाइन वाले छात्र छात्राओं का रिजल्ट विश्वविधालय द्वारा घोषित किया गया, जबकि ऑफ लाईन वाले छात्र छात्राओं का नहीं भरा गया।इन छात्र छात्राओ का 10 वां सेम क्लियर हो चुका है। कॉलेज की लापारवाही के कारण इन 13 छात्र छात्राओं का भविष्य खतरे में है। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके से इस संबंध मे विनीता परतेती रेखा बेलवंशी द्वारा उचित कार्यवाही की मांग की गई है।