• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश में रोज 30 हजार सैंपलों की जांच की तैयारी

-प्रदेश में रोज 30 हजार सैंपलों की जांच की तैयारी-000 - रैपिड एंटीजन किट से होगी 40 फीसद सैंपलों की जांच - मरीजों की संख्या और संक्रमण दर बढ़ने की वजह से बढ़ा रहे जांच की संख्या भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद अब जांच की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी हर दिन औसत 23 हजार 390 जांचें हो रही हैं।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 11 Sep 2020 10:01:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2020 10:01:38 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
प्रदेश में रोज 30 हजार सैंपलों की जांच की तैयारी

-प्रदेश में रोज 30 हजार सैंपलों की जांच की तैयारी-000

- रैपिड एंटीजन किट से होगी 40 फीसद सैंपलों की जांच

- मरीजों की संख्या और संक्रमण दर बढ़ने की वजह से बढ़ा रहे जांच की संख्या

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद अब जांच की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी हर दिन औसत 23 हजार 390 जांचें हो रही हैं। अगले हफ्ते तक इसे बढ़ाकर 30 हजार तक किया जाएगा। लैब की जगह रैपिड एंटीजन किट से जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुल जांच में 40 फीसद यानी करीब 12 हजार जांचें रैपिड किट से की जाएंगी।

प्रदेश में जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही ही है, उस लिहाज से अभी जांचें नहीं बढ़ाई गई हैं। संदिग्धों की जांच नहीं होने से वह दूसरों को भी संक्रमित करते रहते हैं। यही वजह है कि प्रदेश में हर दिन कोरोना के 2 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। 20 अगस्त तक यह आंकड़ा 1 हजार के नीचे रहता था। मरीजों की तकलीफ बढ़ने के बाद सैंपल लिए जा रहे हैं। देरी के चलते मरीज गंभीर स्थिति में पहुंच रहे हैं। सैंपलिंग कम होने को लेकर नवदुनिया ने 4 सितंबर के अंक में 'बढ़ रही मौतें, घट रहे सैंपल' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।


---------------

प्रति 10 लाख आबादी पर लिए 21171 सैंपल

प्रदेश में 9 सितंबर तक 15 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रति 10 लाख आबादी पर 21172 सैंपल लिए गए हैं। इस मामले में अन्य बड़े राज्यों से मध्यप्रदेश काफी पीछे है। दिल्ली, आंध्रप्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रति 10 लाख आबादी पर 40 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं।

---------------

इसलिए जांच की संख्या बढ़ाना जरूरी

प्रदेश में अब कोरोना के रोज 2 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद आंकड़ों में सामने आया है कि एक मरीज के सीधे संपर्क में करीब 10 लोग आते हैं, जिनके संक्रमित होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इनमें मरीज के परिजन व उसके दफ्तर से जुड़े लोग होते हैं। 2 हजार मरीजों के लिहाज से हर दिन 20 हजार लोग सीधे संपर्क वाले निकल रहे हैं। यानी कम से कम इन 20 हजार संदिग्धों की जांच तो हर हाल में होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य संदिग्धों को मिला लें तो कम से कम 30 हजार जांचें जरूरी हैं। अभी रोज औसतन 23390 सैंपलों की जांच की जा रही है।

प्रदेश में रोजाना औसत सैंपलिंग

माह रोजाना औसत

जुलाई 12971

अगस्त 19672

सितंबर (9 तारीख तक) 23390

--------------

अभी जांच की सुविधा

सरकारी लैब में आरटी-पीसीआर तकनीक से रोजाना जांच की क्षमता-17080

सरकार की तरफ से रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की सुविधा 5000

---------------

जांच की संख्या लगातार बढ़ा रहे हैं। अभी करीब 23 हजार जांचें हर दिन की जा रही हैं। जांच की संख्या बढ़ाकर हर दिन 30 हजार तक करेंगे। लैब की जगह रैपिड किट से जांचों की संख्या बढ़ाएंगे।

डॉ. प्रभुराम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री, मप्र

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।