यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लोकायुक्त पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ निजी कंपनी का संचालक
-लोकायुक्त पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ निजी कंपनी का संचालक-000 भोपाल। उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत यंत्रीकरण योजना में हुए घोटाले की जांच कर रही लोकायुक्त पुलिस के सामने किसान एग्रोटक कंपनी का संचालक जिग्नेश पटेल गुरुवार को पेश नहीं हुआ, उसने सूचना भेजी है कि लक्षण मिलने पर उसने कोरोना का टेस्ट कराया है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद वो
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 11 Sep 2020 10:01:42 AM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2020 10:01:42 AM (IST)
-लोकायुक्त पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ निजी कंपनी का संचालक-000
भोपाल। उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत यंत्रीकरण योजना में हुए घोटाले की जांच कर रही लोकायुक्त पुलिस के सामने किसान एग्रोटक कंपनी का संचालक जिग्नेश पटेल गुरुवार को पेश नहीं हुआ, उसने सूचना भेजी है कि लक्षण मिलने पर उसने कोरोना का टेस्ट कराया है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद वो सूचित कर देगा। वहीं लोकायुक्त पुलिस ही अब तय करेगी कि आगे क्या कार्रवाई की जानी है। गौरतलब है कि मंदसौर में यंत्रीकरण योजना के तहत बड़ा घोटाला हुआ है। किसानों को कागजों पर कृषि यंत्र देकर कंपनी को भुगतान कर दिया गया। भुगतान करने वाली कंपनी के संचालक पटेल को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।