
- संक्रमण दर सात फीसद के ऊपर पहुंची
भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही है, लेकिन राहत भरी खबर यह है कि मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। अगस्त में कुल संक्रमितों में 2.7 फीसद मरीजों की मौत हुई थी, जबकि सितंबर में यह दर 1.61 पर आ गई है। हालांकि, संक्रमण की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले महीने कुल सैंपल में 5.27 फीसद लोग पॉजिटिव मिले थे। इस महीने यह दर 7.2 फीसद हो गई है। इससे साफ है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुुबह 8 बजे के बीच प्रदेश में कोरोना के 2187 मरीज मिले हैं। 21 मरीजों की मौत हुई है। पहली बार 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या 2 हजार के ऊपर गई है। इसके पहले सर्वाधिक 1885 मरीज सात सितंबर को मिले थे।
--------------
प्रदेश में सितंबर में लिए गए सैंपल, संक्रमित व मौत
सैंपल लिए गए - 210318
रोज का औसत - 23390
संक्रमित - 15227
रोज का औसत - 1691
मौत - 246
रोज का औसत -27
-----------