• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण से निधन

ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण से निधनः000 एक हफ्ते से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज ब्यावरा। नवदुनिया प्रतिनिधि राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का मंगलवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। 62 साल के दांगी 20

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 15 Sep 2020 01:00:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2020 01:00:14 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण से निधन

ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण से निधनः000

एक हफ्ते से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

ब्यावरा। नवदुनिया प्रतिनिधि

राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का मंगलवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। 62 साल के दांगी 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवार थे। 826 वोट से जीतकर वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे, उनका एक सप्ताह से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके पूर्व सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया था। 8 सिंतबर को यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। मंगलवार शाम मोर्चाखेड़ी गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जमीनी नेता थे दांगी

दांगी कांग्रेस के जमीनी नेता थे। उन्होंने 1977 में ब्यावरा महाविद्यालय के सह सचिव के रूप में निर्वाचित होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे और 1995 में जनपद सदस्य बने। 1999 में उन्हें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया। 2010 से 2015 तक वह ब्यावरा मंडी के उपाध्यक्ष भी रहे। विधानसभा चुनाव 2018 के पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की थी, जिसमें गोवर्धन दांगी पूरे 6 माह उनके साथ रहे। दांगी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व सीएम कमल नाथ, पूर्व मंत्री जयवर्द्घन सिंह, जीतू पटवारी व राजेंद्र शुक्ला ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है।


मुंबई यात्रा के दौरान हुआ संक्रमण

विधायक दांगी अगस्त माह में अपने बड़े भाई के ऑपरेशन के लिए मुंबई गए थे। यहां उन्हें बुखार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं। इसके बाद ब्यावरा पहुंचने पर कोरोना की जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। मुंबई यात्रा में उनके साथ गए उनके पुत्र, भतीजा व गनमैन भी कोरोना से पीड़ित हो गए थे, लेकिन ये सभी स्वस्थ होकर घर लौट आए।

कमल नाथ ने लगाए इलाज में लापरवाही के आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दांगी के निधन पर मध्यप्रदेश में इलाज को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में उन्होंने कहा कि भोपाल के अस्पताल में लापरवाहीपूर्वक इलाज किया जा रहा था। दिल्ली में भी उन्हें बताया कि भोपाल में गलत इलाज किया जा रहा था।

.............

फोटो कैप्शन- विधायक गोवर्धन दांगी।

नोट- शाम को अपडेट खबर जारी की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।