• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना काल में टूटा अब तक का रिकार्ड, राजधानी में मिले 280 पॉजिटिव मरीज

कोरोना काल में टूटा अब तक का रिकार्ड, राजधानी में मिले 280 पॉजिटिव मरीज- 00 भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि राजधानी में लगातार 12 वें दिन कोरोना संक्रमित मर...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 15 Sep 2020 02:23:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2020 02:23:02 PM (IST)
कोरोना काल में टूटा अब तक का रिकार्ड, राजधानी में मिले 280 पॉजिटिव मरीज

कोरोना काल में टूटा अब तक का रिकार्ड, राजधानी में मिले 280 पॉजिटिव मरीज- 00

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि

राजधानी में लगातार 12 वें दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा मिली है। मंगलवार को अब तक का सारा रिकार्ड तोड़ते हुए पहली बार 280 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बेकाबू हुए कोरोना से शहर में 25 वीं बटालियन के दो जवान पॉजिटिव मिले हैं। वहीं ईएमई सेंटर में तीन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईटीबीपी कैंप से 6 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह शहर के इब्राहिमगंज से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। गांधी मेडिकल कॉलेज में तीन और एम्स में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। शहर के पॉश इलाके चार इमली में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। फॉरेस्ट कॉलोनी से दो व सेंट्रल जेल में एक कैदी पॉजिटिव आया है। सेमरा कलां में एक साथ छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस कालोनी भौंरी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुभाष सिटी लामाखेड़ा से 3 लोग संक्रमित निकले हैं। कामखेड़ा बीपीएल से 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। सिद्घांत रेडक्रॉस हॉस्पिटल से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला है। डी मार्ट होशंगाबाद रोड से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। रिवेरा टाउन से दो और अरेरा कॉलोनी से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह शहर में अब संक्रमितों की संख्या 13934 हो गई है। अब तक कोरोना से 321 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। 11400 मरीज स्वस्थ होकर घर रवाना हो गए हैं। वहीं 2213 मरीजों का अब भी कोविड केयर अस्पतालों में इलाज चल रहा है।