• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के नाम पर पंचायतों ने लगाए बिल, भुगतान भी करा लिया

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के नाम पर पंचायतों ने लगाए बिल, भुगतान भी करा लिया मामला सामने आने के बाद अफसर कर रहे जांच की बात बीना। नवदुनिया प्रतिनिधि क...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 16 Sep 2020 04:13:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2020 04:13:01 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के नाम पर पंचायतों ने लगाए बिल, भुगतान भी करा लिया

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के नाम पर पंचायतों ने लगाए बिल, भुगतान भी करा लिया

मामला सामने आने के बाद अफसर कर रहे जांच की बात

बीना। नवदुनिया प्रतिनिधि

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत से लेकर स्कूलों में कोई कार्यक्रम नहीं हुए। इसके बावजूद सागर जिले के बीना की कई पंचायतों ने बूंदी, लड्डू आदि सामग्री का वितरण कागजों पर दर्शाया दिया। इसके बिल जनपद में लगाकर भुगतान भी प्राप्त कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पंचायत सरपंच- सचिप चुप्पी साधे हैं, लेकिन अफसर जांच की बात कह रहे हैं। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन के मुताबिक इस बार केवल संस्था प्रमुख को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करना था। सभी जगह ऐसा हुआ भी है, लेकिन कई पंचायतों ने मिठाई वितरण, स्वल्पाहार, चॉकलेट, शिक्षण सामग्री वितरण के बिल जनपद पंचायत में लगाए और भुगतान भी प्राप्त कर लिया।

इन पंचायतों में मामले सामने आए

- ग्राम पंचायत पुरैना ने 6200 रुपये का बिल लगाकर भुगतान प्राप्त किया है। पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के दौरान बूंदी व लड्डू के 500 पैकेट बांटने का दावा किया गया है। स्वल्पाहार का बिल भी लगा है। इस संबंध में सरपंच-सचिव कुछ भी कहने से इन्कार कर रहे हैं।


- ग्राम पंचायत बेरखेड़ी टाढा से 2540 रुपये का बिल लगा है। पंचायत सचिव कृष्णकुमार पटैरिया का कहना है कि मिठाई नहीं बंटी है, चाय- नाश्ता कराया था। होटल वाले ने गलत बिल बना दिया। सरपंच पूजा अहिरवार के पति रामचरण बताया कि 100 पैकेट मिठाई बांटी थी, जबकि ग्रामीण मिठाई वितरण या चाय-नाश्ता से इन्कार कर रहे हैं।

- ग्राम पंचायत हांसलखेड़ी में 2100 रुपये लगाया है, जिसका भुगतान भी हो गया है। सरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर व सचिव तुलसीराम ठाकुर इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे। यहां बिल में बूंदी वितरण का जिक्र है, लेकिन ग्रामीण केवल ध्वजारोहण की बात स्वीकार रहे हैं।

- बरोदिया पंचायत ने सर्वाधिक 11 हजार रुपये का बिल लगाया था। इसमें 80 किलो बूंदी व नमकीन का वितरण बताया है। बरोदिया निवासी रामस्वरूप यादव ने बताया कि स्कूल में ध्वजारोहण हुआ था। शिक्षकों के अलावा दो, चार लोग और थे। पंचायत में कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ। बरोदिया सरपंच वीरेंद्र राजा परमार तथा सचिव कपूरचंद यादव से चर्चा करनी चाही तो उनका फोन बंद था।

- सेमरखेड़ी पंचायत का 2240 रुपये का बिल लगा है, जबकि गांव के गोपाल सिंह के अनुसार कार्यक्रम तो हुआ, कुछ लोग शामिल भी हुए थे, लेकिन चाय, नाश्ता नहीं कराया। बिल में 200 पैकेट लड्डू वितरण बताया जा रहा है। पंचायत सचिव महेश ठाकुर ने पहले मना किया, फिर कहा कि शिक्षकों और ग्रामीणों को नाश्ता कराया था, उसका भुगतान प्राप्त किया है।

भुगतान गलत है, जांच कराएंगे

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन थी। पंचायतों में किसी भी तरह के कार्यक्रम नहीं हुए हैं। यदि सरपंच, सचिव ने बिल लगाकर भुगतान प्राप्त किए हैं तो यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।

- आशीष जोशी, सीईओ जनपद पंचायत बीना

फोटो कैप्शन

15 सागर 01

बीना। ग्राम पंचायत बरोदिया में स्वतंत्रता दिवस पर हुए कार्यक्रम के नाम पर 11 हजार रुपये का बिल जनपद में लगाकर भुगतान भी प्राप्त कर लिया है। नवदुनिया