• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्व प्रकरण सुलझाने में हुजूर एसडीएम सुस्त, नायब तहसीलदार एमपी नगर रहीं अव्वल

राजस्व प्रकरण सुलझाने में हुजूर एसडीएम सुस्त, नायब तहसीलदार एमपी नगर रहीं अव्वल- - कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रगति सुधारने की दी नसीहत भोपाल। नवदु...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 06 Oct 2020 04:07:28 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2020 04:07:28 AM (IST)
राजस्व प्रकरण सुलझाने में हुजूर एसडीएम सुस्त, नायब तहसीलदार एमपी नगर रहीं अव्वल

राजस्व प्रकरण सुलझाने में हुजूर एसडीएम सुस्त, नायब तहसीलदार एमपी नगर रहीं अव्वल-

- कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रगति सुधारने की दी नसीहत

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि

तहसील हुजूर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण शहर की अपेक्षा यहां संक्रमण कम फैला। इसके बाद भी हुजूर तहसील में पदस्थ एसडीएम क्षितिज शर्मा राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने में सुस्त नजर आ रहे हैं। राजस्व न्यायालय शुरू होने के बाद उन्होंने केवल 30 प्रतिशत लंबित मामले ही सुलझाए हैं। वहीं एमपी नगर नायब तहसीलदार वृत्त-2 मामले निपटाने में अव्वल निकली हैं, उनकी प्रगति शत-प्रतिशत रही। नायब तहसीलदार टीटी नगर, एसडीएम गोविंदपुरा और एसडीएम शहर सर्किल भी प्रकरण निपटाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि उनकी प्रगति क्रमशः 34, 43 व 43 प्रतिशत है। यह स्थिति तब है जब अनलॉक -5 शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं। ऐसे में बीते छह माह से राजस्व प्रकरण सुलझने का इंतजार कर रहे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इधर, कलेक्टर अविनाश लवानिया की प्रगति रिपोर्ट 168 प्रतिशत पर है। उन्होंने पूर्व के लंबित 208 प्रकरणों के अलावा 326 अन्य प्रकरणों का भी निराकरण किया।

इन मामलों से जुड़े सर्वाधिक प्रकरण लंबित

नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अपील, नजूल एनओसी, शस्त्र लाइसेंस, जमीन विवाद और कब्जों के प्रकरण।

इन पांच अधिकारियों का काम अव्वल

अधिकारी - कुल प्रकरण - निराकृत - लंबित - प्रगति

नायब तहसीलदार वृत्त-4 एमपी नगर - 70 - 70 - 0 - 100 प्रतिशत

नायब तहसीलदार एमपी नगर - 127 - 107 - 20 - 84 प्रतिशत

अपर तहसीलदार टीटी नगर - 212 - 171 - 41 - 81 प्रतिशत

तहसीलदार टीटी नगर - 436 - 338 - 98 - 78 प्रतिशत

अपर कलेक्टर दक्षिण - 413 - 309 -104 - 75 प्रतिशत

ये पांच अधिकारी काम में पिछड़े

अधिकारी - कुल प्रकरण - निराकृत - लंबित - प्रगति

- एसडीएम हुजूर - 806 - 239 - 567 - 30 प्रतिशत

- नायब तहसीलदार टीटी नगर - 223 - 75 - 148 - 34 प्रतिशत

- एसडीएम गोविंदपुरा - 186 - 80 - 106 - 43 प्रतिशत

- एसडीएम शहर सर्कल - 209 - 90 - 119 - 43 प्रतिशत

- अपर तहसीलदार हुजूर वृत्त-2 - 2672 - 1164 - 1508 - 44 प्रतिशत

यह है जिले की स्थिति

कुल प्रकरण - 26822

निराकृत - 15673

लंबित प्रकरण - 11149

तीन माह से लंबित - 7566

तीन से 6 माह तक लंबित - 832

6 माह से 1 वर्ष तक लंबित - 2569

1 से 2 वर्ष तक लंबित - 378

2 से 5 वर्ष तक लंबित - 35

5 वर्ष से अधिक लंबित - 0 (कोई नहीं)

जिले की प्रगति - 58 प्रतिशत