• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माल की पार्किंग से बाइक चोरी, प्रभारी पर एफआइआर

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि डीबी सिटी माल की पार्किंग से एक निजी बैंक के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार जैन की बाइक चोरी हो गई। स्मार्ट पार्किंग से बाइक चोरी ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 06 Oct 2020 04:07:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2020 04:07:35 AM (IST)
माल की पार्किंग से बाइक चोरी, प्रभारी पर एफआइआर

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि

डीबी सिटी माल की पार्किंग से एक निजी बैंक के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार जैन की बाइक चोरी हो गई। स्मार्ट पार्किंग से बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मामले में कई तरह की खामियां सामने आने के बाद पुलिस ने पार्किंग प्रभारी पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। एमपीनगर थाने के एएसआइ संजय सिसोदिया ने बताया कि अनिल जैन तीन अक्टूबर को दोपहर में अपने परिवार के साथ माल आए थे। उन्होंने पार्किंग में वाहन खड़ा किया और रसीद लेकर माल के अंदर चले गए। वापस आने पर उनकी बाइक निर्धारित स्थान पर नहीं मिली। इसके बाद बाइक की तलाश की गई, लेकिन इसका पता नहीं चल सका। अनिल ने इसके बाद थाने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एक होटल के कैमरे से मिले फुटेज में एक युवक बाइक ले जाते दिख रहा है।

रसीद में विकसित नहीं हो रहा क्यूआर कोड

एएसआइ संजय सिसोदिया ने बताया कि कि पार्किंग प्रभारी आशीष शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। माल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां पार्किंग शुल्क यह सोचकर देते हैं कि उनका वाहन सुरक्षित खड़ा रहेगा। इसकी रसीद भी दी जाती है। जांच में सामने आया कि पार्किंग में जो रसीदें वाहन चालकों को दी जा रही हैं, उनमें क्यूआर कोड विकसित नहीं हो रहा है। इसके अलावा वाहन के बाहर जाने वाले स्थान पर कैमरा भी नहीं है। पुलिस मामले में कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।