
10 से 12 अगस्त तक रहेगी सांकेतिक हड़ताल, जिला प्रशासन को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा। ऑलइंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस मध्यप्रदेश के आव्हान पर राज्य स्तरीय सांकेतिक हड़ताल का आव्हान किया गया है। यह हड़ताल 10 से 12 अगस्त तक रखी गई है। जिसमें स्थानीय समस्त ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट सदस्य मांगों को लेकर तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे। अपनी मांगों व हड़ताल को लेकर यूरियन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जिसमें निम्न मांगे सामने रखी। जिसमें डीजल पर राज्य सरकार वैट टैक्स कम करें अन्य प्रदेशों से हमारे राज्य में वैट टैक्स अधिक होने से डीजल सबसे महंगें स्तर पर है, देश प्रदेश में परिवहन चैक पोस्ट बेरियर एवं आरटीओ फ्लाइंग स्कॉट के नाम पर अवैध वसूली बंद की जाए, टोल टैक्स बेरियरों की संख्या कम करने एवं यहां व्याप्त टोल टैक्स कर्मचारियों की अवैध वसूली एवं गुंडागर्दी बंद हो, ड्रायवर एवं क्लीनर को कोविड 19 की सुरक्षा कवच शासन द्वारा प्रदान की जाए, माल वाहक वाहनों एवं बसों पर लगने वाले रोड टैक्स की 6 माह कीराशि माफ की जाना चाहिए।