यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बगैर मास्क के घूम रहे 32 लोगों पर किया जुर्माना, 3200 रुपए की वसूली राशि
छिंदवाड़ा। शहर में बगैर मास्क के घूम रहे 32 लोगों के खिलाफ बुधवार को निगम कर्मियों ने चालानी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के चलते इन लोगों पर जुर्माना करते...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 11 Jun 2020 04:10:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2020 04:10:37 AM (IST)
छिंदवाड़ा। शहर में बगैर मास्क के घूम रहे 32 लोगों के खिलाफ बुधवार को निगम कर्मियों ने चालानी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के चलते इन लोगों पर जुर्माना करते हुए 3 हजार 200 रुपए की राशि वसूल की गई। यह कार्रवाई रोजाना निगम कर्मियों द्वारा की जा रही है। निगम आयुक्त हिमांशु सिंह ने बताया कि रोजाना की जा रही कार्रवाई के चलते बुधवार को भी शहर में बगैर मास्क के घूमने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें निगम कर्मियों की टीम द्वारा करीब 32 लोगों ऐसे लोगों को पकड़ा गया। जब बगैर मास्क के शहर में घूम रहे थे। इन लोगों पर कार्रवाई करते हुए इनसे 3 हजार 200 रुपए की राशि वसूल की गई। ज्ञात हो कि रोजाना निगम कर्मियों की अलग-अलग टीम शहर में भ्रमण करते हुए बगैर मास्क पहनकर घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।