• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौ संगठनों के आह्वान के बाद गांधीगंज और शनिचरा बाजार रहा बंद, शहर में मिलाजुला असर

- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए व्यापारिक संगठनों ने किया है सात दिन बंद छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों म...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 14 Sep 2020 04:09:20 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2020 04:09:20 AM (IST)
नौ संगठनों के आह्वान के बाद गांधीगंज और शनिचरा बाजार रहा बंद, शहर में मिलाजुला असर

- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए व्यापारिक संगठनों ने किया है सात दिन बंद

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों में दहशत है। संक्रमण रोकने के लिए व्यापारियों के पास प्रतिष्ठान बंद रखने के अलावा कोई चारा नहीं है। ऐसे में शहर के नौ व्यापारिक सहित अन्य संगठनों ने 13 से 20 सितंबर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। स्वेच्छा से बंद अव्हान के पहले दिन गांधीगंज व शनिचरा बाजार पूर्णतः बंद रहा। शहर में बंद का मिलाजुला असर देखा गया। जिन संगठनों ने बैठक कर बंद का प्रस्ताव पास किया उन संगठनों की दुकानें तो पूर्णतः बंद रही।

जिले में कोरोना संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे हैं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। गांधीगंज व शनिचरा बाजार के समस्त व्यापारियों ने मतदान कर 13 से 20 सितंबर तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया था, जिसका असर रविवार को देखने को मिला। छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ, गांधीगंज व्यापारी मंडल, सराफा व्यवसायी संघ, रिटेल किराना संघ, कपड़ा व्यवसायी संघ, ऑइल मिल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, शनिचरा बाजार दुर्गा उत्सव समिति, मोबाइल एसोसिएशन समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार को सभी व्यापारियों को बंद कर सहयोग करने की अपील की थी।


हाथ ठेला व फुटपाथ दुकानदारों ने किया समर्थनः

व्यापारिक संगठनों के बंद का सभी तरफ समर्थन मिल रहा है शहर में सड़क किनारे हाथ ठेला लगातार व्यवसाय करने वाले व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। फुटपाथ पर कपड़ों की दुकान लगाने वालों ने भी रविवार के चलते अपनी दुकानें बंद रखी। फव्वारा चौक पर कपड़े की दुकान लगाने वाले रमेश सोनी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविवार को दुकानें नहीं लगाने का निर्णय लिया है। वहीं नागपुर मार्ग पर मंगोड़े की दुकान लगाने वाले रोहित जैन ने बताया कि वह भी अब एक दिन रविवार को अपनी दुकान बंद रखेंगे।

व्यापारियों संगठनों ने 13 से 20 सितंबर तक बंद का आव्हान किया है रविवार को पहले दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहें। पूरे सप्ताह भर सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से निर्णय लिया है।

- प्रतीक शुक्ला, अध्यक्ष, अनाज व्यापारी संघ, छिंदवाड़ा।