अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य। राजेश बैस
फोटो 5
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचना चाहिए, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, अच्छा मकान, रोजगार के साधन और स्वतंत्र रूप से अपने विकास के लिए आगे बढ़ सके, यह अवसर होना चाहिए तब सही मायने में यह विकास है, यही एकात्म मानववाद है। उक्त विचार भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह बैस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मौके पर हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए।
शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में पंडित दीनदयाल की की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे जिनको हम प्रतिवर्ष याद करते हैं, ताकि उनके विचारों और सिद्धांतों का हमें स्मरण रहे। जमीन पर जनमानस की सेवा करते रहें, उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाए। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, संतोष राय, राजेश भोयर, दिनेश मालवी, मोरेश्वर हिवसे, श्यामराव कपाले, विवेक बंटी राय, कमलेश ठाकरे, अमरसिंह मरावी, लमिया मरावी, जितेन्द्र शाह, सुरेश केवलारिया, घनश्याम पंजवानी, संदीप पाल लालू, पंकज पाटनी, महेन्द्र भाटी, परेश सिन्हा, मिलिंद खुटाटे, बीरबल साहू, तेजसिंह बघेल, मनीष साहू, देवेंद्र गावंडे, राकेश माईकल पहाड़े, राहुल शर्मा, मनोज ठाकरे, मंगेश कपाले, विराट भारद्वाज, नवीन ठाकरे, नितिन ठाकरे, मनोज वसूले, जगदीश बर्डे, शैलू राजपूत सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प किया। चंदनगांव में आयोजित कार्यक्रम में जगेंद्र अल्डक मौजूद रहे। यहां पूजन के साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया।