
छिंदवाड़ा। पेंच नदी में आई बाढ़ से बंधी गांव को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सोमवार को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसपी विवेक अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह, एसडीएम सीपी पटेल, एसडीओपी खुमान सिंह धुर्व, तहसीलदार रायसिंग कुशराम पहुंचे। अधिकारियों को ग्रामीणों ने गांव में हुए नुकसान की जानकारी दी। गांव के 99 फीसदी मकान बह गए या टूट गए है, फसल से लेकर मवेशी का नुकसान हुआ है। कलेक्टर सुमन ने ग्रामीणों को कहा कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है ग्रामीणों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास बनवाना और पात्र हितग्राहियों को मुआवजा दिलवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश भी दिए।
माचगोरा डैम के 4 गेट हुए बंद

छिंदवाड़ा जिले में दो दिन से जारी बारिश बंद हो गई है। चौरई में पेंच नदी पर बने माचागोरा डैम के 8 में 4गेट बंद हो गए हैं। पिछले 36 घंटे में 350 एमसीएम पानी छोड़ा गया है। बांध की क्षमता 625.75 मीटर है। News Updating...