
छिंदवाड़ा, Chhindwara Crime News। सौंसर थाना अंतर्गत ग्राम जामलापानी में ग्रामीणों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। मोहगांव थाना पुलिस मारपीट की सूचना पर जामलापानी पहुंची थी पर ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। जिसमें मोहगांव थाना प्रभारी टीआई गोपाल घासले सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले कच्ची शराब का व्यवसाय करने वाले लोग हैं। घायल थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सौंसर अस्पताल लाया गया जहां थाना प्रभारी को नागपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला कायम किया हैं। News Updating...