• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवेगांव थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करने वाले 21 आरोपित गिरफ्तार

- पुलिस टीम पर हमला होने के बाद रात भर की आरोपितों की तलाश फोटो-4 हमले में घायल थाना प्रभारी गोपाल घासले। फोटो 5 मौके पर भारी पुलिस बल रहा तैनात। छिंद...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 05 Oct 2020 04:11:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2020 04:11:16 AM (IST)
नवेगांव थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करने वाले 21 आरोपित गिरफ्तार

- पुलिस टीम पर हमला होने के बाद रात भर की आरोपितों की तलाश

फोटो-4

हमले में घायल थाना प्रभारी गोपाल घासले।

फोटो 5

मौके पर भारी पुलिस बल रहा तैनात।

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। मोहगांव थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रात भर आरोपितों की तलाश की, जिसके बाद कामयाबी हासिल हुई। गौरतलब है कि शनिवार की रात सौंसर थाना के तहत ग्राम जामलापानी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने मोहगांव थाना प्रभारी गोपाल घासले पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी का सौंसर में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात नागपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मोहगांव थाना प्रभारी गोपाल घासले को शनिवार देर शाम फोन पर सूचना मिली कि ग्राम जामलापानी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। सूचना पर नवेगांव थाना प्रभारी गोपाल घासले, आरक्षक नाथूराम कंगाली और प्रधान आरक्षक हरिशंकर दो बाइक से मौके पर पहुंचे थे। फरियादी को प्रधान आरक्षक हरिशंकर बनके के साथ थाने भेज दिया था तथा टीआई, आरक्षक बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान किसी ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि पुलिस शराब पकड़ने आई है। शोर सुनने के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए तथा टीआई व आरक्षक को घेर लिया तथा लाठी और पत्थर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी के साथ गए आरक्षक ने किसी तरह इस बात की सूचना सौंसर और मोहगांव थाने में दी जिसके बाद दोनों थानों का बल ग्राम जामलापानी पहुंचा, लेकिन तब तक थाना प्रभारी गोपाल घासले गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। पुलिस बल ने घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए सौंसर अस्पताल लाया था। शनिवार की देर रात ही आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 353, 307 का मामला कायम किया।


शराब तस्करों ने किया हमलाः

मोहगांव थाना का जामलापानी गांव अवैध शराब का गढ़ बना हुआ है। कुछ ग्रामीण लंबे समय से इस क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने का कार्य करते आ रहे हैं। गांव में विवाद के बाद पुलिस पहुंची थी, इस दौरान शराब तस्करों को लगा कि पुलिस शराब पकड़ने आई है, जिसके चलते तस्करों ने ग्रामीणों की मदद से रात का फायदा उठाते हुए पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया तथा मौके से फरार हो गए।

इस मामले में 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

- विवेक अग्रवाल, एसपी।