• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिट्टी क्रेसर की ब्लास्टिंग से खेत में आ रहे बड़े-बड़े पत्थर

शिकायत के बाद भी खनिज व राजस्व विभाग नहीं करता कार्रवाई फोटो 3 गिट्टी क्रेशर की ब्लास्टिंग से नजर आ रही दरारें फोटो 2 बड़े पैमाने पर हो रहा है उत्खनन फ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 13 Sep 2020 04:09:11 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2020 04:09:11 AM (IST)
गिट्टी क्रेसर की ब्लास्टिंग से खेत में आ रहे बड़े-बड़े पत्थर

शिकायत के बाद भी खनिज व राजस्व विभाग नहीं करता कार्रवाई

फोटो 3

गिट्टी क्रेशर की ब्लास्टिंग से नजर आ रही दरारें

फोटो 2

बड़े पैमाने पर हो रहा है उत्खनन

फोटो 4

छिंदवाड़ा। किसान की फसल हो रही खराब।

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ तहसील के ग्राम खुनाझिर खुर्द में किसान के सामने एक समस्या आ रही है, किसान खेत तो जा रहा है, लेकिन उसे वहां पहुंचने के बाद डर लगता है कि कहीं समीप की गिट्टी क्रेसर का पत्थर उसे ना लग जाए। गिट्टी क्रेसर में ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर खेत में आ रहे हैं, पत्थर काफी बड़े हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पत्थर खेत में से खेत में लगी सब्जियां खराब हो रही है। किसान अब अधिकारियों के चक्कर काट कर शिकायत कर रहा है लेकिन किसी भी विभाग का अधिकारी अभी तक मौके पर पहुंचकर जांच में नहीं जुटा है। ईमलीखेड़ा निवासी कपूरचंद साहू का खुनाझिर खुर्द में खेत है। उन्होंने खेत बटाईदार अनिल बरकड़े को दे रखा है खेत की देखरेख करता है। खेत के समीप ही आरके मेटल तथा सिकरवार माईंस की गिट्टी क्रेसर है। क्रेसर में ब्लास्टिंग की जाती है तो बड़े-बड़े पत्थर खेत में आ जाते हैं जिससे फसल तो खराब हो ही रही

है उसके साथ ही खेत में काम करने वालों पर हमेशा जान का खतरा बना रहता है। जिसके कारण कई बार खेत में काम करने के लिए मजदूर भी नहीं मिलते हैं। खेत में बना मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है बटाईदार दहशत के कारण खेत से बार-बार भाग जाता है। इस मामले की शिकायत किसान ने कई बार अधिकारियों को की, लेकिन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अभी तक जांच नहीं की है। पीड़ित किसान ने कलेक्टर, एपी के साथ ही खनिज विभाग को लिखित शिकायत की है।


- अवैध रूप से क्रेसर हो रही संचालित

किसान ने अधिकारियों को शिकायत कर बताया कि गिट्टी क्रेसर में हो रही ब्लास्टिंग के दौरान नियमों का पालन नहीं हो रहा है, सौ से दो सौ किलो के पत्थर खेत में आ रहे हैं। खनिज विभाग तथा मोहखेड़ तहसील में जब किसान ने संपर्क किया तो उसे जानकारी प्राप्त हुई कि क्रेसर का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है जितनी जगह पर संचालन किया जाना चाहिए उसे कई गुना क्षेत्र में यह क्रेसर संचालित हो रही है। किसान ने इस बात की शिकायत परासिया में स्थित डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी के कार्यालय में भी की है जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है।

- इनका कहना है।

खेत में काम करने के दौरान बड़े-बड़े पत्थर उचचकर खेत में आते है कई बार तो बाजू में पत्थर गिरा जिससे कोई हादसा हो जाता। हमेशा खौफ बना रहता है इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। इसकी शिकायत खेत मालिक को की है जिसके बाद उन्होंने शिकायत अधिकारियों को की हैं।

अनिल बरकड़े, खेत बटाइदार

मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है, अगर कोई शिकायत आएगी तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

मनीष पालेवार, खनिज अधिकारी