
फोटो 5
क्षेत्र के मूर्तिकार पप्पू और देवेंद्र मालवीय ने बनाई प्रतिमा।
दमुआ। वैश्विक महामारी कोरोना, कोविड 19 से बचाव के लिए अब मूर्तिकार भी संदेश दे रहे हैं। दमुआ के विद्युत वितरण केंद्र के पास रहने वाले मूर्तिकार पप्पू और उनके भाई देवेंद्र मालवीय ने इस दिशा में प्रतिमा बनाकर शानदार पहल की है। कोरोना महामारी की भयावहता को प्रदर्शित करती प्रतिमा मास्क के साथ शारीरिक दूरी का संदेश देकर कोरोना संक्रमण से बचाव का आसान सा तरीका भी बता रही है। प्रतिमा जुन्नाारदेव दमुआ मुख्य मार्ग पर सड़क से काफी दूर रखी गई है और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बारे में मूर्तिकार पप्पू और देवेंद्र मालवीय ने बताया कि कोरोना महामारी आज शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है। लोग इसकी गंभीरता को समझें इसी लिहा से प्रतिमा बनाई गई है । उन्होंने बताया शारीरिक दूरी के साथ मुंह पर मास्क लगाने जैसी थोड़ी सी सावधनी से लोग आसानी से इसके प्रकोप से बच सकते हैं। उन्होंने भविष्य में पीएम मोदी की प्रतिमा बनाने की योजना भी बताई। कहा प्रधानमंत्री आवास योजना से पीएम ने देश के करोड़ों लोगों को आशियाने उपलब्ध कराने का काम किया है जिससे वे बेहद प्रभावित हैं और इसीलिए पीएम मोदी की प्रतिमा बनाने विचार रखते हैं।