• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना को मात देकर लौटे पूर्व विधायक

कोरोना को मात देकर लौटे पूर्व विधायक परासिया। परासिया में बीते दो दिनों से कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ गई है। दो दिनों में दस लोग संक्रमित पाए गए हैं। भमो...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 05 Oct 2020 04:11:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2020 04:11:54 AM (IST)
कोरोना को मात देकर लौटे पूर्व विधायक

कोरोना को मात देकर लौटे पूर्व विधायक

परासिया। परासिया में बीते दो दिनों से कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ गई है। दो दिनों में दस लोग संक्रमित पाए गए हैं। भमोड़ी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। भमोड़ी में 96 क्वार्टर में एक और संक्रमित मिलने से कुल पांच लोग संक्रमित हो चुके हैं। परासिया अस्पताल की नर्स कोरोना पाजिटिव पाई गई। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया कोरोना को मात देकर भोपाल से रविवार को परासिया लौट आए। ताराचंद बावरिया के पाजिटिव पाए जाने के बाद वे घर में ही होम आइसोलेट थे। बाद में वे भोपाल उपचार के लिए गए थे। यहां से कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे परासिया लौट आए। इधर परासिया अस्पताल की वार्ड क्रमांक तीन निवासी नर्स पाजिटिव पाई गई हैं। महिला के पारिवारिक संपर्क के चलते संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। नगर पालिका परासिया की महिला कर्मचारी भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है। महिला पेट दर्द की शिकायत के बाद छिंदवाड़ा उपचार के लिए गई थी। महिला वहीं भर्ती थी। बाद में महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई।

शिवपुरी पुलिस ने जब्त किए रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्राली

फोटो 13

ढाला, काना, भंसा में क्षेत्र में हुई कार्रवाई।

परासिया। शिवपुरी पुलिस ने रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्राली रविवार को जब्त किए। तीनों ट्रैक्टर-ट्राली रेत के अवैध व्यवसाय में लिप्त थे। काना, भैसां और ढाला में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए। इस क्षेत्र में रेत का अवैध व्यवसाय जोरों पर है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रेत ढाला से काना भंसा के पास से देवरीढाना नाले से आ रही थी। थाना प्रभारी अंजना मरावी ने बताया कि पेंच नदी के अवैध उत्खनन मामले में यह कार्रवाई की गई है। आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।


पेड़ से टकराई कार, छह लोग घायल

परासिया। परासिया छिंदवाड़ा मार्ग पर खिरसाडोह पॉलिटेक्निक इको सेंटर के मोड़ पर कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दो महिलाओं और चार पुरुषों को स्थानीय लोगों ने मदद कर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। कार परासिया की ओर जा रही थी। कार चालक ने इससे पहले तेज गति से लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए कुछ लोगों को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास भी किया। इसके बाद वह आगे जाकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना के बाद महिलाएं और पुरुष सड़क पर पड़े थे। स्थानीय युवा मनी नागी और उनके मित्र यहां पहुंचे। 108 को बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गई।

ओपन जिम के लिए भूमिपूजन किया

जुन्नाारदेव। नगर के वार्ड क्रमांक 10 पंचशील कालोनी स्थित गार्डन परिसर में ओपन जिम के लिए रविवार को भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा साहू, उपाध्यक्ष अरुणेश जायसवाल व पार्षदों की उपस्थिति में ओपन जिम के उपकरण लगाए जाने हेतु भूमि पूजन कर काम प्रारंभ किया गया। शरीर को फिट रखने हेतु ओपन जिम परिसर में शोल्डर लेगिंग मशीन, लेग कल मशीन सहित अन्य उकरण लगाए जाएंगे। जिससे लोग प्रतिदिन सुबह व शाम को व्यायाम करके अपने ब्लड प्रेशर शुगर व मानसिक तनाव को कम कर सकेंगे। इसके साथ ही बच्चों, युवाओं व बुजुर्गो को को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्ना तरह के ओपन जिम उपकरण लगाए जाएंगे।