• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानी की मोटर में फैले करंट से युवती की मौत

छिंदवाड़ा। चौरई थाना क्षेत्र के चोरगांव में रहने वाली एक युवती घर में आए नल के पानी को भरने के लिए मोटर लगा रहा थी। इस बीच मोटर चालू करते ही बिजली करंट...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 18 Jun 2020 04:13:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2020 04:13:47 AM (IST)
पानी की मोटर में फैले करंट से युवती की मौत

छिंदवाड़ा। चौरई थाना क्षेत्र के चोरगांव में रहने वाली एक युवती घर में आए नल के पानी को भरने के लिए मोटर लगा रहा थी। इस बीच मोटर चालू करते ही बिजली करंट के कारण युवती चपेट में आ गई। करंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार चोरगांव निवासी खुशबू पिता कन्हैया पाल (18) के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार की सुबह घर में नल आया था। नल आने के कारण वह पानी भरने के लिए उसने मोटर लगाई। मोटर लगाने के बाद जब खुशबू ने पानी भरने के लिए मोटर चालू करी तो अचानक ही मोटर में करंट फैल गया। करंट लगने के कारण खुशबू मौके पर ही गिर गई। जिसे तत्काल ही परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान खुशबू की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी।


जहरीले पदार्थ का सेवन करने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। पांढुर्णा निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पांढुर्णा निवासी अजय पिता प्रभाकर सावले (30) के परिजनों ने बताया कि अजय ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इस दौरान जब अजय को उल्टियां होने लगी तो उसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां लगातार चले इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी।..............................