• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मरीज को लेकर एंबुलेंस संचालकों में हो रहे विवाद

प्रतिबंध के बाद भी अस्पताल परिसर में खड़ी है प्राइवेट एंबुलेंस फोटो-6 जिला अस्पताल परिसर में बन रही विवाद की स्थिति छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल परिसर में प्...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 18 Jun 2020 04:13:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2020 04:13:57 AM (IST)
मरीज को लेकर एंबुलेंस संचालकों में हो रहे विवाद

प्रतिबंध के बाद भी अस्पताल परिसर में खड़ी है प्राइवेट एंबुलेंस

फोटो-6

जिला अस्पताल परिसर में बन रही विवाद की स्थिति छिंदवाड़ा।

जिला अस्पताल परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस को लेकर प्रबंधन द्वारा कई बार आदेश किए गए कि प्राइवेट एंबुलेंस परिसर में खड़ी नहीं रहेगी, लेकिन इसके बाद भी प्राइवेट एंबुलेंस संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। रोजाना मरीज को नागपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस संचालकों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। मंगलवार की शाम को भी एंबुलेंस संचालकों के बीच जमकर विवाद हुआ और अस्पताल परिसर में ही हाथापाई तक हुई। दोनों के बीच हुई हाथापाई को अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी देखा। इधर बार-बार दोनों पक्षों के बीच होने वाले विवाद को शांत करने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की।

प्रबंधन के आदेश को दिखा रहे ठेंगा-इस मामले में विभागीय जानकारों की माने तो एक बार कई बार प्रबंधन द्वारा अस्पताल परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों को एंबुलेंस खड़ी न करने की बात कहीं गई, लेकिन इसके बाद भी प्राइवेट एंबुलेंस संचालक अस्पताल परिसर में ही एंबुलेंस खड़ी कर रहे है। साथ ही मरीजों को नागपुर ले जाने सहित उन्हें घर तक छोड़ने के लिए मनचाहा किराया भी ले रहे हैं। जिस कारण मरीज एवं उनके परिजन भारी परेशान हो रहे हैं।


इनका कहना है

विवाद की मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन हां परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस खड़े करने पर प्रतिबंध है। एंबुलेंस संचालक वाहन खड़ा करना बंद नहीं करेंगे तो इसकी शिकायत थाने में की जाएगी और कार्रवाई करवाई जाएगी।

डॉ. सुशील दुबे, आरएमओ, जिला अस्पताल, छिंदवाड़ा