
परासिया। पुलिस प्रशासन पूरे शहर में लॉकडाउन को प्रभावी बनाने कदम उठा रहा है। इस बीच पुलिस थाने से लगी दुकानों को सांप के कारण खुलवाना पड़ा। कई घंटे तक सांप को ढूंढने की मशक्कत होती रही। हुआ यह कि थाने के पेड़ पर एक लंबा सांप बहुत देर से घूम रहा था। बहुत देर तक पेड़ पर रहने के बाद सांप नीचे गिरा। आंबेडकर की प्रतिमा के बगल की फलों की दुकान में सांप प्रवेश कर गया। इसके बाद एस.आई., नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक दीपक राय, सफाई विभाग के कर्मचारी यहां पहुंचे और सांप को निकालने की कार्रवाई की।
डॉ. की रिपोर्ट आई निगेटिव
पांढुर्णा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के हिस्ट्री में सस्पेक्टेड डॉ. नितिन उपाध्याय की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया जाता है कि पिछले सप्ताह ग्राम मारूड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता की तबियत खराब होने की स्थिति में डॉ. नितिन ने सरकारी अस्पताल में इलाज करने के लिए भेजा था। उसके बाद मारूड़ निवासी इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता की नागपुर में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके चलते एहतियात के तौर पर डॉ. नितिन उपाध्याय और डॉ. सी.डी. उपाध्याय ने खुद को क्वारंटाईन कर लिया और अपने क्लीनिक में मरीज देखना बंद कर दिया। अब डॉ. नितिन की रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि के बाद आवश्यक जनसेवा की दृष्टि से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सभी लोग एकदम स्वस्थ हैं।