
जुन्नाारदेव। स्थानीय वार्ड क्रमांक 13 की निवासी तबस्सुम जायसवाल का निधन हो जाने पर शासन की योजना के तहत नगर पालिका द्वारा 5 हजार रुपये की राशि उनके परिजन को प्रदान की गई। मृतक की बेटा अक्शा जायसवाल को 5 हजार रु की सहायता राशि नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा साहू, उपाध्यक्ष अरुणेश जायसवाल, वार्ड पार्षद राजेंद्र कनोजिया, प्रेम शाह भलावी, वार्ड प्रभारी गुरुप्रसाद उइके व योजना प्रभारी दामोदर सोनी द्वारा प्रदान की गई।
नीट के परीक्षार्थियों को किया रवाना
जुन्नारदेव। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जेईई एवं नीट के परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई । इसी क्रम में शनिवार को जुन्नाारदेव से नीट के परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए इंदौर , भोपाल ,जबलपुर व नागपुर के लिए रवाना किया गया । भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने सेंटरों के लिए रवाना किया व कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा , एस डी एम धुर्वे साहब , तहसीलदार कमलेश नीरज , विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमआई खान , उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल हरीश पांडे व सहयोगी अनुरोध शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ अरविंद परिहार ,रमेश सालोडे , राजकुमार यादव ,अनिल सेठी ,पार्षद शरद कुरोलिया ,अनिरुद्ध बूटा चटर्जी , दीपेश जैन ,अक्कू यादव ,जगन्नााथ यदुवंशी , विशेष चौरसिया , देवेंद्र टांडेकर , महेंद्र सूर्यवंशी , रोहित मिश्रा , गुड्डू रजक , सद्दाम खान व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।