• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिले में 4 हजार 254 आवासों में हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

छिंदवाड़ा। पीएम नरेंद्र मोदी ने गृह प्रवेश का शुभारंभ कर शनिवार को ऑनलाइन गृह प्रवेश करवाया, जिसमें जिले के 4 हजार 254 हितग्राहियों को लाभ मिला। प्रधान...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 13 Sep 2020 04:09:52 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2020 04:09:52 AM (IST)
जिले में 4 हजार 254 आवासों में हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

छिंदवाड़ा। पीएम नरेंद्र मोदी ने गृह प्रवेश का शुभारंभ कर शनिवार को ऑनलाइन गृह प्रवेश करवाया, जिसमें जिले के 4 हजार 254 हितग्राहियों को लाभ मिला। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रिमोट की बटन दबाकर कोविड-19 की अवधि के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण हुए आवासों में हितग्राहियों को डिजीटल गृह प्रवेश कराया। जिले की सभी 11 जनपद पंचायतों और सभी 784 ग्राम पंचायतों में भी प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम को देखा और सुना गया। गौरतलब है कि कि इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए जिला पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई लिंक पर अपना पंजीयन कराकर वेबकास्टिंग, मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर आदि के माध्यम से इस कार्यक्रम को देखा । सीईओ के मुताबिक जिले के दो लाख लोगों ने इस कार्यक्रम को लाइव देखा। जिला मुख्यालय पर एन.आई.सी. कक्ष में जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके गुप्ता व परियोजना अधिकारी एमआर बघेल के साथ ही जिले की जनपद पंचायत मोहखेड़ के ग्राम अर्जुनवाड़ी के हितग्राहियों गणेशी धुर्वे, प्रकाश भास्कर व बसंत धुर्वे, ग्राम शिकारपुर के श्रीअविनाश मर्सकोले और ग्राम कुकड़ाचिमन की उर्मिला शेंडे ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा और सुना। परासिया के पगारा मंडल भाजपा अध्यक्ष और भाजीपानी सरपंच मनीष यादव सोनू ने सुरेश लोखंडे का गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर ग्राम के नागरिक, हितग्राही उपस्थित रहे।