
सेकंड लीड
लापरवाही
जिला अस्पताल का एक और वीडियो वायरल हुआ
अस्पताल प्रबंधन ने कहा- सुबह 7 बजे हुई है मौत
फोटो 5
जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड नंबर तीन का वीडियो वायरल।
छिंदवाड़ा। एक ओर जिला अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए भले ही सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहा है, लेकिन इसके उलट कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज में लापरवाही की लगातार शिकायत मिल रही है। जिला अस्पताल के एक और मरीज ने वीडियो वायरल किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मरीज की मौत बीती रात 12 बजे ही हो गई, लेकिन रात भर शव बेड पर पड़ा रहा, ऐसे में संक्रमण फैलने के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मरीज की मौत रविवार सुबह सात बजे हुई। मौत के बाद तत्काल शव को अस्पताल से निकालकर अंतिम संस्कार कराया गया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के कोविड वार्ड नंबर 3 के बिस्तर नंबर 22 में मरीज का शव मिला है। आरएमओ सुशील दुबे के मुताबिक लगातार नर्स और स्टाफ कोरोना वार्ड में दौरे कर रहा है। लिहाजा इस तरह की लापरवाही संभव ही नहीं है।
पहले भी हो चुके हैं वीडियो वायरल
अस्पताल प्रबंधन स्वास्थ सुविधाएं बेहतर होने के दावे तो भरपूर कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे कुछ जुदा नजर आती है। आए दिन सोशल मीडिया पर अस्पताल प्रबंधन की अव्यवस्थाओं को लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंदौर में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी ने अपनी मां की मौत के बाद वीडियो वायरल किया था। उसमें बताया गया था कि पानी नहीं मिलने के कारण उसकी मां की मौत हो गई। इसी प्रकार एक अन्य मरीज ने भी भोजन व्यवस्था को लेकर वीडियो वायरल किया था। हालांकि हर बार प्रशासन इन खबरों और वीडियो को झूठा बताता रहा है।
वर्जन
अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। स्टाफ लगातार दौरे कर रहा है। जिस मरीज की मौत की बात सामने आई है, उसकी मौत रात 12 बजे नहीं, बल्कि सुबह 7 बजे हुई है।
सुशील दुबे आरएमओ