
जुन्नाारदेव। नगर की एकमात्र पंचशील गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित जुन्नाारदेव विगत 1987 से संचालित है, जो 41 प्लॉट की कॉलोनी है। यह वार्ड नंबर 10 टाटरवाड़ा रोड पर स्थित है। इस कॉलोनी में 17 ऐसे सदस्य हैं जिन्होंने भूखंड खरीदने के 20 वर्ष बाद भवन निर्माण नहीं किया है और समिति में विकास शुल्क जमा भी नहीं किया है। ऐसे सदस्यों द्वारा वार्षिक आम सभा में आपत्ति दर्ज की गई। वहीं गृह निर्माण समिति के जिन सदस्यों का निधन हो चुका है एवं जिन सदस्यों ने अपने भूखंड बेच दिए हैं, उनकी सदस्यता समाप्त करने के प्रस्ताव को लेकर भारी हंगामा कुछ सदस्यों द्वारा किया गया। कुछ ऐसे भी सदस्य जिन्होंने भूखंड या भवन लेने के बाद अंतरण शुल्क जमा नहीं किया है, जो समिति के विधिवत सदस्य भी नहीं हैं। ऐसे सदस्यों द्वारा हंगामा किया गया। हंगामा देख अध्यक्ष ने कार्रवाई स्थगित कर दी। अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की साख को क्षति पहुंचाने वाले और हंगामा करने वालों को पुनरावृत्ति करने पर ऐसे सदस्यों की सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा।
---
उपनिरीक्षक कविता पटले होंगी चौकी की नई प्रभारी
जुन्नाारदेव। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के आदेश के बाद पुलिस चौकी अंबाड़ा में पदस्थ प्रभारी उपनिरीक्षक तरुण सिंह मरकाम का स्थानांतरण चौकी खमारपानी थाना बिछुआ हो गया है। अब उनके इस रिक्त पद पर इसी चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक कविता पटले नई चौकी प्रभारी होंगी। गौरतलब है कि थाना जुन्नाारदेव के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अंबाड़ा कोयलांचल से सीधा संपर्क रखती है।