• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस हजार का किया था दावा, सिर्फ 700 ही पहुंचे

लीड खबर विरोधः किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, तीन विधायक रहे मौजूद फोटो 8 भारी पुलिस बल के साथ निकली कांग्रेस की किसान आक्रोश महारैल...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 07 Oct 2020 04:12:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2020 04:12:46 AM (IST)
दस हजार का किया था दावा, सिर्फ 700 ही पहुंचे

लीड खबर

विरोधः किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, तीन विधायक रहे मौजूद

फोटो 8

भारी पुलिस बल के साथ निकली कांग्रेस की किसान आक्रोश महारैली

फोटो 9

प्रदर्शन के दौरान (बाएं से पहले) पांढुर्णा विधायक नीलेश उइके, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह और कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी , एसडीएम कुमार सत्यम से चर्चा करते हुए।

सौंसर। अब इसे कोरोना का डर कहें या हाल ही में कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई का असर, जो मंगलवार को बड़े-बड़े दावे के साथ होने वाला कांग्रेस का प्रदर्शन औपचारिकता बनकर रह गया। कांग्रेस नेताओं ने 6 विधायकों और दस हजार लोगों के रैली में पहुंचने का दावा किया था, लेकिन सौंसर, अमरवाड़ा और पांढुर्णा विधायक के अलावा करीब 700 लोग प्रदर्शन में पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी इसकी वजह कोरोना प्रोटोकाल और धारा 144 का पालन करना बता रहे हैं। सौंसर में मंगलवार को अन्नााभाऊ साठे मंगल भवन में आम सभा में कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय प्रशासन और भाजपा सरकार कई आरोप लगाए। रैली के सामने पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त नजर आया। किसानों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ हर दुख तकलीफ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जब तक किसानों के फसलों मकान की मुआवजे के रूप में राशि उनके खातों में नहीं चले जाती है, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

पांढुर्णा विधायक निलेश उइके ने भाजपा सरकार को लेकर कहा कि यह किसानों को परेशान करने वाली सरकार है। किसानों की समस्याएं भाजपा के नेताओं और सरकार को नजर नहीं आती है, क्योंकि यह भाजपा सरकार अब लंगड़ी, बहरी और गूंगी हो गई है।


भाजपा नेताओं अधिकारियों के संरक्षण में अवैध धंधेः विधायक विजय चौरे

विधायक विजय चौरे ने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन का कई बार ध्यान आकर्षित किया, परंतु प्रशासन सुनने को तैयार नहीं था, इसलिए यह आंदोलन करना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं को किसानों की समस्या नहीं, बल्कि क्षेत्र में अवैध धंधे और रेत चोरी कैसे करें इस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। किसान आक्रोश रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ में बड़ी संख्या में किसानों ने शामिल होकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हालांकि गेट पर चाक-चौबंद पुलिस की व्यवस्था की गई थी, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर घुस नहीं पाए। सौंसर एसडीएम से कांग्रेस के 5 सदस्यीय मंडल ने मिलकर चर्चा की। चौरई जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसको लेकर पुलिस बल के अलावा प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए। आम सभा परिसर से लेकर तहसील कार्यालय तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस वाहन वज्र, फायर, पुलिसकर्मी पूरी तैयारी से नजर आए। इस दौरान एडिशनल एसपी संजय उइके, डीएसपी एसपी सिंह, पांढुर्णा डीएसपी अमित मेश्राम के अलावा 5 थानों के थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाले हुए थे।

किसानों के खातों में जल्द आएगी मुआवजे की राशिः एसडीएम

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के बाद सौंसर एसडीएम कुमार सत्यम ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि किसानों और कांग्रेस की मांगें शासन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही किसानों को मदद दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुआवजे को लेकर बिल लगाने का कार्य शुरू हो गया है, जल्द ही किसानों के खातों में मुआवजे की राशि आना शुरू हो जाएगी।