
फोटो 8
देर शाम तक जारी रही तलाश
जुन्नाारदेव। घुमक्कड़ प्रजाति के लोगों द्वारा मुख्य मार्गों के पास सड़कों पर पड़ाव डाल कर जीवन यापन करने वाले समुदाय के एक नाबालिग की कन्हान क्षेत्र की बंद कोयला ओपन कास्ट खदान में डूब गया। नाबालिग की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं लगी है।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि दमुआ जुन्नाारदेव हाईवे पर ग्राम कोलहिया के पास बंद पड़ी ओपन कास्ट खदान में घुमक्कड़ प्रजाति के लोगों के द्वारा सड़क किनारे अपना पड़ाव डाला गया है। यहां उक्त समुदाय के एक नाबालिग शुक्रवार को नहाने गए अपने मित्र के साथ खदान के तालाब में गया जहां डूब गया। नाबालिग के साथ गए उसके मित्र ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से बंद ओपन कास्ट खदान के तालाब में नाबालिग की तलाश जारी रही। डुंगरिया चौकी प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि देर शाम तक शव नहीं मिलने पर छिंदवाड़ा से प्रशिक्षित गोताखोरों की एक दल को बुलाया गया है।