• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारी बरसात से मकान गिराᅠ

फोटो 16 वार्ड नंबर 10 में मकान हुआ धराशायी जुन्नाारदेव। लगातार हो रही बरसात से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई मकानों के अंदर पानी भर ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 29 Aug 2020 04:11:15 AM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2020 04:11:15 AM (IST)
भारी बरसात से मकान गिराᅠ

फोटो 16

वार्ड नंबर 10 में मकान हुआ धराशायी

जुन्नाारदेव। लगातार हो रही बरसात से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई मकानों के अंदर पानी भर गया है। वहीं नगर के कुछ मकान बरसात के कारण गिर चुके हैं। नगर में हो रही गुरुवार रात से लगातार बरसात के चलते नगर के वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत बबीता मोहन सवामनानी का मकान अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। जिसकी सूचना लगते ही वार्ड पार्षद नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुणेश जायसवाल द्वारा प्रशासन को अवगत कराया एवं पटवारी द्वारा निरीक्षण कराने के बाद शासन से हर संभव मदद कराने के लिए आस्वस्त किया।

मूसलाधार बारिश से जल थल हुआ शहर

जुन्नाारदेव। गुरुवार रात्रि से शुक्रवार को देर शाम तक लगातार हुई बारिश में नगर में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण नगर सहित आसपास के सभी नाले उफान पर आ गए। नगर के वार्ड 3 में नाली से बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से घरों में पानी प्रवेश कर गया। बैक वाटर लोगों के घरों के अंदर पहुंच गया। कई जगहों पर लोग अपने घरों में कैद हो गए । भारी मूसलाधार बारिश के कारण नगर की पंचशील कॉलोनी से शहर का संपर्क घंटों बाधित रहा। पंचशील कॉलोनी जाने वाली पुलिया भी बारिश में जल के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। भारी बारिश के कारण नगरी क्षेत्र के कई घरों में बारिश का पानी सीधा प्रवेश कर गया। नगर के वार्ड क्रमांक 3 में भारी बारिश के कारण एक घर भी गिर गया। शहर के एकमात्र नेहरू स्टेडियम में जल भराव के कारण तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई। दोपहर तक स्थानीय प्रशासन व नगरी प्रशासन की ओर से आपातकालीन व्यवस्था से निपटने के लिए कोई व्यापक इंतजाम नहीं किए गए।


नगर में जल आपूर्ति रहेगी बाधित

जुन्नाारदेव। नगर सहित आसपास क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते पेंच नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नदी से इंटकवेल तक आने वाली पाईप लाईन जाम हो जाने के चलते नगर में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा साहू व सीएमओ डी पी खंडेलकर ने इस संबंध में बताया कि स्थानीय पेंच नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते नदी से इंटकवेल तक डाली गई पाईप लाईन जाम हो जाने से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते सुधार कार्य मे परेशानी आ रही है । निकाय के कर्मचारियों द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहा ।नदी का जल स्तर कम होने पर जाम हुईं पाईप लाईन में सुधार कार्य कर पानी की सप्लाई पुन? बहाल की जाएगी।

जिला स्पोटर्स ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष बने रोहित पोफली

बंटी साहू संरक्षक, जुन्नाारदेव के विवेक चंद्रवंशी और वतन उपाध्याय उपाध्यक्ष मनोनीत

जुन्नाारदेव। ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दक्षिण दिल्ली के महापौर जयप्रकाश, मुख्य सचिव शिव पंचाल, मध्य प्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक खरे उपसंचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के दिशा निर्देशन में जिला स्पोटर्स ग्रेपलिंग संघ छिंदवाड़ा के द्वारा जिला संघ का विस्तार करते हुए रोहित पोफली को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को जिला ग्रेपलिंग संघ का संरक्षक ओर विवेक चन्द्रवंशी ओर वतन उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान जिला ग्रेपलिंग संघ के सचिव योगेश रुखमांग, जिला ग्रेपलिंग कोषाध्यक्ष सरिता रुखमांगद भी मुख्य रूप से मौजूद थी। इस अवसर पर संघ के जिला संरक्षक विवेक बंटी साहू ने ग्रेपलिंग को जिले में आगे बढ़ाने के लिए संघ के पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित कर हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया है। संघ के पदाधिकारियों को ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय पवार, विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, लायंस क्लब के अध्यक्ष नितिन राजोरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिओम झिरवार, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष पी.एल.साहू, ने बधाई प्रेषित की।