
फोटो 12
घोघरी रोड पर बाइक में आमने सामने की टक्कर हुई
अमरवाड़ा। नगर से 2 किलोमीटर दूर घोघरी रोड पर हिवसानी गांव के पास मंगलवार सुबह 4 बजे दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो जाने से ग्राम नीमढाना निवासी दुर्गेश भलावी अपने साथी के साथ नीमढाना से अमरवाड़ा आ रहा था, जबकि विनोद उईके अमरवाड़ा से अपने ग्राम गेरी घाट बाइक से जा रहा था। दोनों बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई टक्कर हो जाने से दुर्गेश भलावी (35) और विनोद उईके (38) की मौके पर ही मौत हो गईछ आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और घायल को सिविल अस्पताल अमरवाड़ा में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमरवाड़ा भिजवाया। जहां पंचनामा कराकर शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं आगे मामले की जांच चल रही है।