
सेकंड लीड
छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में हर साल बारिश के दिनों में नगर पालिक निगम द्वारा ऐसे मकानों को तोड़ा जाता है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुके है। ताकि इन मकानों के कारण कोई जनहानि नही हो सकें। इसको लेकर निगम के अधिकारियों ने भी शहर में ऐसे करीब 51 जर्जर मकानों को चि-ति किया है। इन चि-ति मकान के मालिकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न आने पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिक निगम क्षेत्र में हर साल निगम कर्मियों द्वारा ऐसे मकानों का सर्वे किया जाता है जो पूरी तरह से जर्जर हो गए है। इसी क्रम में हाल में निगम द्वारा किए गए सर्वे में शहर में ऐसे करीब 51 मकान मिले हैं जो जर्जर हो चुके हैं। जर्जर मकानों को तोड़ने से पहले निगम ने सभी मकान मालिकों को नोटिस जारी किया और सात दिन के अंदर इसका जवाब देने के लिए कहां है। ताकि बारशि के दिनों में जर्जर मकान से कोई जनहानि नहीं हो सके। निगम के आयुक्त हिमांशु सिंह की माने तो हर साल की तरह इस साल भी बारिश में जिन मकानों के गिरने का खतरा है उन मकानों को निगम द्वारा तोड़ा जाएगा। साथ ही मकान में रहने वालों को खाली भी करवाया जाएगा। ताकि कोई जनहानि न हो सकें।
इन क्षेत्र के मकान किए गए चि-ति
-लाल बहादुर शास्त्री वार्ड- 1जगन्नााथ वार्ड- 13चंद्रशेखर वार्ड- 1संतोषी माता वार्ड-1राजेंद्र नगर -3संत रविदास वार्ड-4आजाद चौक-12छोटी माता वार्ड-5बरारीपुरा संत तुकडोजी वार्ड-3इमलीखेड़ा- 2भरतादेव वार्ड- 1गुलाबरा वार्ड -1महर्षि वाल्मिक वार्ड- 2बुधवारी वार्ड 1पुराना पावन हाउस-1 शामिल हैं।
बारिश में किसी तरह की जनहानि न हो, इसके लिए निगम द्वारा जर्जर भवनों की सूची तैयारी की गई है। जिसमें करीब 51 लोगों ऐसे मिलें है जिनके मकान जर्जर हो चुके है। जिसको लेकर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
-हिमांशु सिंह, आयुक्त, नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा