
फोटो 16
वार्ड नंबर 8 में गिरे पेड़
दमुआ। शुक्रवार को हुई धुंआधार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। दिन भर की उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं तेज हवाओं के साथ आए आंधी तूफान ने शहर के वार्ड 8 की बसाहट वाले इलाके में इमली, नीलगिरी कड़वा नीम और जामुन के पेड़ों को गिरा दिया। इससे कोई जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन गिरे हुए पेड़ों की शाखों ने लोगो के आशियानों की छत को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया।
अचानक बदले मौसम ने शाम लगभग साढ़े पांच बजे तेज हवाओं के साथ उग्र रूप धारण कर लिया। शहर में पानी ने तेज हवाओं के साथ बसाहटी बरसों पुराने पेड़ों पर अस्तित्व का संकट ला दिया। शहर के वार्ड नंबर आठ में अक्सर युवाओं की चौपाल के लगवाने वाला इमली का बरसों पुराना पेड़ इस आंधी में ध्वस्त हो गया। उसका एक धड़ा पेड़ को चीरता हुआ शेख इसराइल के आवासीय पिछवाड़े की छत पर गिर पड़ा। छत पर लगी एस्बेस्टस शीट पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इसी तरह इसी इलाके ने गुड्डा अग्रवाल के आवास के पास लगा नीलगिरी का पेड़ भी तेज हवाओं के झोंके नहीं सह सका और जमीन पर गिर पड़ा। मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के मुताबिक माइनर्स इलाके में पार्षद राजू गुजरे के घर के पिछवाड़े लगे जामुन के पेड़ ने गिरकर बालकिशन सूर्यवंशी के आवास की एस्बेस्टस शीट्स को नुकसान पहुंचाया।