• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा,ᅠकांग्रेस के आमने सामने विरोध प्रदर्शन को काबू में लाने के लिए प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कतᅠ

दमुआ। शहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर हमलावर रहते हुए चीन की आर्थिक ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 29 Jun 2020 04:05:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2020 04:05:50 AM (IST)
भाजपा,ᅠकांग्रेस के आमने सामने विरोध प्रदर्शन को काबू में लाने के लिए प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कतᅠ

दमुआ। शहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर हमलावर रहते हुए चीन की आर्थिक संपन्नाता के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बढ़ते पेट्रोलियम के दामों और बिजली बिलों के बहाने मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला दहन किया।

शहर के दीनदयाल तिराहे से लेकर थाने के सामने स्थित विधायक कार्यालय तक लगभग एक घंटे मचे कांग्रेस और भाजपा के पुतला दहन के साथ विरोध प्रदर्शन ने प्रशासन को अच्छा खासा परेशान कर दिया। घंटे भर चले इस राजनीतिक हलचल ने जहां सबका ध्यान खींचा। वहीं अपने अपने दलों में नंबर बढ़वाने में कार्यकर्ताओं ने कोई कोर कसर नही छोड़ी। रविवार दोपहर बारह बजे से दमुआ भाजपा का अपनी पार्टी गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कमल नाथ का पुतला दहन कार्यक्रम तय था। कार्यकर्ता तय समय पर दीनदयाल तिराहे पर इकट्ठे हुए। खास बात यह रही कि जब तक प्रशासन और पुलिस बल दीनदयाल तिराहे पर स्थितियों को काबू में लाने की कवायद में लगा रहा तब तक कांग्रेसियों ने बढ़ते दामों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। पुलिस बल विधायक कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं तक पहुंच पाता तब तक दमुआ कांग्रेस अपने नेता के विरोध का जवाब दे चुकी थी।


नपा कर्मियों ने पूर्व विधायक से बताई समस्याएं

परासिया। नगर पालिका परासिया के जलप्रदाय शाखा एवं विद्युत शाखा के कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय मे उपस्थित होकर क्षेत्र के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कुशल श्रमिक के वेतन भत्ते की मांग के साथ अन्य समस्याएं बताई। इसके बाद पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने सीएमओ के समक्ष मांगों को रखा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश नागवंशी पत्र के माध्यम से कर्मचारियों की समस्या एवं हितों की रक्षा हेतु आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका डोंगर परासिया की जलप्रदाय एवं विद्युत शाखा में लगभग 11 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को न तो विशेष भत्ता दिया जा रहा है न ही कुशल श्रमिक का वेतन प्रदान किया जा रहा है, जबकि इसी संस्था में जिनके कार्य करने समय लगभग 4 से लेकर 18 माह 10 माह व एक माह हुए कर्मचारियों को कुशल श्रमिक का वेतन प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश नागवंशी अध्यक्ष, विजय सिंगोतिया, आशीष बरेठिया, चंद्रभान नावेरिया, मनीष कहार, सरवन चौरासे आदि उपस्थित रहे।

टीआई अनिल सिंह का मंदिर समिति ने किया सम्मान

फोटो 20

लॉकडाउन के दौरान बेहतर पुलिसिंग के लिए किया सम्मानित

परासिया। कोरोना काल में नगर में बेहतर पुलिसिंग और शानदार व्यवस्था के लिए अपनी पहचान बनाने वाले परासिया टीआई अनिल सिंह का सिद्धदात्री मंदिर समिति ने सम्मान किया। पुलिस थाने में टीआई अनिल सिंह को समिति के मोहन तिवारी और साथियों ने स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ प्रदान किए। गौरतलब है कि टी. आई. अनिल सिंह ने कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान पूरे क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाई। उन्होंने पुलिस को अनुशासन के काम में लगाया। जगह जगह चैक प्वाइंट बनाए। सडकों पर गष्त की। मोहल्ले से लेकर जंगल और खेल मैदानों तक वे खुद पहुंचे। सुबह से लेकर दोपहर और रात तक वे सडकों पर रहे। लोगों से घरों में रहने की अपील की साथ ही उन्होंने इस दौरान पडने वाले सभी धर्मों के त्यौहार और रमजान के दौरान भी शहर में अमन चैन के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग, लॉकडाउन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। बाद में जब ग्रामीण क्षेत्र में मजदूर आना शुरू हुए तो उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में भी इसी तरह की पूरी व्यवस्था बनाकर कोरोना को दूर बनाए रखा। मोहन तिवारी, प्रषांत शेलके, रजन लाल कैथवास, प्रकाष पप्पू सोनी ने स्मृति चिह्न प्रदान कर टीआई अनिल सिंह से इसी तरह समाज हित में पुलिस के योगदान को बनाए रखने की अपील की।