बेसहारा महिलाओं को भोजन किट उपलब्ध कराएं
फोटो 4 कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष संतोषी गजभिये ने किया वितरण छिंदवाड़ा। विभिन्ना समाजसेवी संगठनों द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष संतोषी गजभिये एवं उनकी टीम द्वारा जिले में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान लगातार लोगों के बीच जाकर उन्हें निश्शुल्क भोजन एवं मास्क ि
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 17 Jun 2020 04:15:04 AM (IST)
Updated Date: Wed, 17 Jun 2020 04:15:04 AM (IST)
फोटो 4
कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष संतोषी गजभिये ने किया वितरण
छिंदवाड़ा। विभिन्ना समाजसेवी संगठनों द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष संतोषी गजभिये एवं उनकी टीम द्वारा जिले में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान लगातार लोगों के बीच जाकर उन्हें निश्शुल्क भोजन एवं मास्क वितरण सहित खाद्यान्ना किट जिसमें आटा, चावल, तेल, शक्कर एवं साबुन का वितरण किया गया। मंगलवार को पातालेश्वर वार्ड नंबर 20 की महिला जिसका कोई सहारा नहीं है। उसे आटा, तेल एवं साबुन उपलब्ध कराई गई और उनकी मदद की गई। इस अवसर पर अलका नीरज शुक्ला, कल्पना रिझारिया, ललिता सरवैया, नीलिमा शर्मा, श्रद्धा शुक्ला, सुनीता शर्मा, उर्मिला सिंग एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की महिलाओं के साथ अनिल गजभिये का विशेष सहयोग रहा।