यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भुताई के समीप स्कार्पियों व बाइक में टक्कर, दो घायल
अनियंत्रित होकर चौपहिया वाहन पलटा, घायल जिला अस्पताल में भर्ती फोटो-17 भुताई के पास हुआ हादसा छिंदवाड़ा। मोहखेड़ के ग्राम बीसापुर निवासी युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर भुताई की ओर जा रहा था रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक 18 वर्षीय आयुष पिता सुखद
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 13 Jun 2020 04:14:03 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2020 04:14:03 AM (IST)
अनियंत्रित होकर चौपहिया वाहन पलटा, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
फोटो-17
भुताई के पास हुआ हादसा
छिंदवाड़ा। मोहखेड़ के ग्राम बीसापुर निवासी युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर भुताई की ओर जा रहा था रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक 18 वर्षीय आयुष पिता सुखदयाल विश्वकर्मा तथा उसकी मां सुनीता पति सुखदयाल विश्वकर्मा घायल हो गए। हादसे के दौरान स्कार्पियों वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में स्कार्पियों सवार को चोट नहीं आई लेकिन बाइक सवारों को चोट लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।