बड़कुही में मिला कोरोना पॉजिटिव
परिजनों को किया क्वारंटाइन छिंदवाड़ा, परासिया। परासिया क्षेत्र में बडकुही में कोरोना संदिग्ध पाया गया है। इनके परिजनों को क्वारंटाइन किया गया है। बड़कुही गुलाई पर रहने वाले एक व्यक्ति को परासिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, इसके बाद इन्हें छिंदवाड़ा रिफर किया गया था। ट्रू नाट मशीन में इनका सैंपल पाजिटिव आने के बाद इनके परिव
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 04 Sep 2020 04:15:15 AM (IST)
Updated Date: Fri, 04 Sep 2020 04:15:15 AM (IST)

परिजनों को किया क्वारंटाइन
छिंदवाड़ा, परासिया। परासिया क्षेत्र में बडकुही में कोरोना संदिग्ध पाया गया है। इनके परिजनों को क्वारंटाइन किया गया है। बड़कुही गुलाई पर रहने वाले एक व्यक्ति को परासिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, इसके बाद इन्हें छिंदवाड़ा रिफर किया गया था। ट्रू नाट मशीन में इनका सैंपल पाजिटिव आने के बाद इनके परिवार के और संपर्क में आए लगभग बीस लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट आने के बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन यूनिट में भर्ती चांदामेटा अस्पताल की एक नर्स और इकलहरा के एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को कोरोना संदिग्ध मानकर कोरोना यूनिट में भर्ती किया गया था। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इन संक्रमितों के मिलने के बाद अब जिले में 494 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें 104 सक्रिय मरीज हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो चांदामेटा अस्पताल की नर्स की ट्रू नॉट से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि सिम्स से महिला की रिपोर्ट लंबित है। वहीं इकलहरा निवासी शख्स को भी संदिग्ध मानकर भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है। संदिग्ध होने की वजह से प्रशासन ने उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराया।