
फोटो 9
पोस्ट ऑफिस में उमड़ रही भीड़
छिंदवाड़ा। भाई बंधन के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण घर पर ही मनेगा। शुक्रवार रात से जिले में लॉकडाउन लगेगा जो 4 अगस्त तक रहेगा। इस कारण 3 अगस्त को ये त्योहार घर पर रहकर ही मनेगा। गुरुवार को पोस्ट ऑफिस में लंबी लंबी कतारें नजर आई। इस दौरान लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते भी नजर नहीं आए। इस बार महिलाओं के समूह ने बार्डर पर तैनात सैनिकों को भी राखी भेजी हैं, इसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पोस्ट मास्टर राजेश शर्मा ने बताया कि स्पीड पोस्ट देरी से पहुंच रही है, लिहाजा लोग इस बार जल्दी ही डाक भेज रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण बसों का संचालन नहीं हो रहा है।
वहीं बाजार में भी भारी भीड़ नजर आई। राखी, कपड़े और नारियल की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। वहीं लॉकडाउन का पालन करते हुए महिलाओं ने घर पर ही रहकर त्योहार मनाने का फैसला किया है। अर्पणा दुबे ने बताया कि कोरोन संक्रमण को देखते हुए इस बार वो अपने भाई के घर नहीं जाएंगी, घर पर ही रहकर त्योहार मनाएंगी। इसी प्रकार एआरटीओ सुनील शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के चलते लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही घर से बाहर न निकलें।
ये है शुभ मुहूर्त
पंडित सतीश दुबे नेबताया कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9.27 से 11 बजे, दोपहर को 1.45 बजे से 4.23 बजे और रात को 7.01 बजे से 9.11 बजे तक है। इन मुहूर्त पर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा सकता है।