• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संग्रहण केंद्रों पर पहुंचाई भगवान गणेश की प्रतिमाएं, विसर्जन शुरू

बैतूल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। अनंत चतुर्दशी की इस साल दो दिन होने के कारण सोमवार से ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। तिथि के भ्रम के कारण आज नद...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 01 Sep 2020 04:04:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2020 04:04:40 AM (IST)
संग्रहण केंद्रों पर पहुंचाई भगवान गणेश की प्रतिमाएं, विसर्जन शुरू

बैतूल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। अनंत चतुर्दशी की इस साल दो दिन होने के कारण सोमवार से ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। तिथि के भ्रम के कारण आज नदी के घाटों पर पुलिस जवान भी तैनात नहीं थे। इसके चलते कई श्रद्धालुओं ने सीधे नदी पर पहुंच कर विसर्जन किया। कुछ ने नपा के संग्रहण केंद्रों पर प्रतिमाएं दीं। अधिकांश श्रद्धालु हालांकि मंगलवार को ही प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे।

कोरोना प्रकोप के चलते इस साल गणेशोत्सव पर अन्य बरसों की तरह माहौल नहीं रहा, लेकिन घर-घर प्रतिमाएं स्थापित कर पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में श्रद्धालु जुटे रहे। रविवार से ही हवन-पूजन भी शुरू हो गए थे। इस साल अनंत चतुर्दशी की 2 दिन है। मुहूर्त के हिसाब से सोमवार से ही अनंत चतुर्दशी शुरू हो गई है, जबकि शासकीय अवकाश मंगलवार को है। यही कारण है कि श्रद्धालुओं ने सोमवार से ही प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू कर दिया। नपा ने संग्रहण केंद्र की योजना मंगलवार की बनाई थी, लेकिन जब आज से ही विसर्जन होते देखा तो संग्रहण केंद्रों पर आनन-फानन में व्यवस्थाएं कीं और प्रतिमाएं लेना शुरू किया। इसी तरह आज घाटों पर पुलिस या नपा के जवान भी नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में कई श्रद्धालुओं ने सीधे नदी पर ले जाकर भी प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया। कई श्रद्धालुओं ने नदी पर जाने या फिर नपा के संग्रहण केंद्रों पर प्रतिमाएं देने की बजाय अपने-अपने घरों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया। अधिकांश प्रतिमाएं कल विसर्जित की जाएंगी। नपा के सभी 22 संग्रहण केंद्र भी सुबह से ही सक्रिय रहेंगे। इन सेंटरों पर ट्रैक्टर-ट्राली मौजूद रहेंगी। प्रत्येक सेंटर पर 1 प्रभारी और 5 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनके द्वारा श्रद्धालुओं से प्रतिमाएं प्राप्त कर पूरे सम्मान के साथ नदी में ले जाकर विसर्जन किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार वैसे मंगलवार को अनंत चतुर्दशी का मुहूर्त तो 9.41 बजे तक ही है, लेकिन देर शाम तक विसर्जन होता रहेगा।