
रैली निकालकर दिया गंदगी मुक्त भारत का संदेश
फोटो- 05
छिंदवाड़ा। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गंदगी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रासेयो स्वयंसेवकों ने अपने अपने गांव में स्वच्छता रैली निकाली एवं गांव को गंदगी मुक्त बनाने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने स्लोगन के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने, कचरे को कूडादान में डालने, खुले में शौच ना करने हेतु जागरूक किया। टीम लीडर दिनेश साहू , चंचलेश डेहरिया, केशव डेहरिया, ललित साहू, विक्की उइके, सोहित डेहरिया, विवेक सरयाम, ललित ढाकरिया, राजेन्द्र कहार, सिदरा अंसारी, सुमतिा उइके, प्रदीप डेहरिया, सतीश, बिपिन, मोनू, सुमित, हेमंत, चंद्रप्रकाश, आशीष, कमलकांत, सचिन, मुकुल आदि सहित सभी स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।