
छिंदवाड़ा। शनिवार की देर रात राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्यों ने पुलिस के सहयोग से सौंसर ब्रिज पर चौ पहिया वाहन को पकड़ा। जिसमें 8 मवेशी भरे हुए थे। जिन्हें आरोपित कत्लखाने ले जा रहे थे। राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्यों को सूचना मिली थी की कार से मवेशी की तस्करी हो रही है। रात्रि 11 बजे गाड़ी क्रमांक एमएच 04 डी. वाय. 5192 सफेद रंग की जायलो कार को रोका गया। कार को वसीम शेख पिता ताज्जुब शेख निवासी चिचोली सांवेर नागपुर चला रहा था। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला अध्यक्ष यमन साहू ने बताया कि इस कार्रवाई में ब्लॉक संयोजक सागर सरसवार, प्रवीण डोंगरे संयोजक, हिमांशु मानकर मोहखेड़ ब्लॉक के कार्यकर्ताओं काविशेष सहयोग रहा।