
छिंदवाड़ा। यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयीज एंड इंजीनियर्स जो कि विद्युत विभाग के विभिन्ना संगठनों का सयुक्त संगठन है के प्रंतीय संयोजक व्हीके एस परिहार ने सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन में छिंदवाड़ा से प्रभुनारायण नेमा को प्रांतीय सचिव का दायित्व सौंपा है। यूनाइटेड फोरम के रीजनल प्रचार सचिव आरके सोनी ने बताया कि प्रभुनारायण नेमा विद्युत कर्मियों के लिए निरन्तर संघर्षरत रहे हैं एवं सदैव सक्रिय योगदान रहा है। उक्त नियुक्ति से विद्युत अधिकारी कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय संयोजक व्ही के एस परिहार का आभार व्यक्त करते हुए प्रभुनारायण नेमा को प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर रीजनल प्रचार सचिव आर के सोनी, जिला संयोजक डी एन चौकीकर, रीजनल उपाध्यक्ष डी के नागरकर जिला अध्यक्ष जे पी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पीके मर्सकोले, एस के बिसेन, योगेश उइके, एस के सक्सेना, राजेश नेमा, केएन उपाध्याय, संतोष शर्मा, बी के चौरसिया, एन के सोंधिया, अशरफ खान, सुनील सूर्यवंशी, मनोहर गवांडे, लालजी शर्मा राजेंद्र शर्मा, अनिल गिरिपुंजे, रमाकांत साहू, एसआर शेरके, यशवंत राव वानखेड़े ने बधाई प्रेषित की है।