
देहात थाना अंतर्गत गाडरीढ़ाना में खेत में मिला शव, दो दिन तक पड़ा रहा
फोटो- 11
शव बदबू आने पर मामला आया सामने
फोटो 12
वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस
छिंदवाड़ा। शहर के देहात थाना अंतर्गत खजरी के गाडरीढाना में आरटीओ कार्यालय के पीछे खेत में महिला और उसकी 3 माह की पुत्री का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पत्नी व मासूम बेटी की हत्या करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया था। दो दिन बाद शव से बदबू आने के बाद हत्या का राज खुला। सूचना पर देहात पुलिस सुबह मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गई। देहात पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिमा पति सुनील धुर्वे 20 तथा रुचिका धुर्वे 3 माह का शव आरटीओ कार्यालय के पीछे खेत में
मिला है। बताया जा रहा है कि सुनील धुर्वे जो कि मजदूरी का कार्य करता है तथा गाडरीढ़ाना में उसका खेत है तथा उसमें बने झोपड़ी में पिछले कुछ दिनों पहले ही वह पत्नी महिमा व पुत्री रुचिका को लेकर आया था। घटना के बाद से युवक फरार बताया जा रहा है। एडिशनल एसपी शशांक गर्ग ने बताया कि खेत में रहने वाला सुनील धुर्वे 2 साल पहले महिमा को भगा ले आया था। जिसके बाद से वह उसके साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले सुनील, महिमा और उनकी पुत्री खेत में बनी झोपड़ी में रहने आए थे। सुनील धुर्वे ने ही पत्नी
महिमा तथा बेटी रुचिका की हत्या कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
- आसपास के लोगों को भनक तक नहीं
आरोपित सुनील धुर्वे कुछ समय ही गाडरीढ़ाना के खेत में बनी झोपड़ी में रहने आया था। लेकिन खेत में बने झोपड़ी में किसी के रहने की जानकारी आसपास के लोगों को नहीं लग पाई। प्रमुख सड़क से 200 मीटर दूर खेत में बना झोपड़ा सड़क से दिखाई देता है। प्रथम दृष्टता पुलिस गला दबाकर हत्या होना बता रही है लेकिन वारदात के दौरान महिला की चीख किसी ने नहीं सुनी इस बात को लेकर भी पुलिस को संदेह बना हुआ है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। वहीं मृतिका के पिता ने बताया कि सुनील ने उनकी लड़की को दो
साल पहले भगा लाया था। सुनील पहले कई शादियां कर चुका है तथा उनकी बेटी को वह लगातार प्रताड़ित करता आ रहा है।
........................
सड़क किनारे नाले में मिला युवक का शव, चोट के निशान
पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी, देहात थाना के गुरैया देव का मामला
छिंदवाड़ा। देहात थाना अंतर्गत गुरैया देव में सड़क किनारे युवक का शव गुरुवार की सुबह देखा गया। शिनाख्त नहीं होने से युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान है जिसके बाद पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कह रही है कि युवक की हत्या हुई है या फिर वह शराब के नशे में नाले में जा गिरा है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है जिसमें मौत का कारण साफ हो जाएगा।
.........................
नाबालिग ने पी लिया जहर, उपचार के दौरान मौत
छिंदवाड़ा। देहात थाना अंतर्गत ग्राम पोआमा में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने अज्ञात कारणों से 28 जुलाई को जहर का सेवन कर लिया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान नाबालिग की बुधवार के देर रात मौत हो गई। नाबालिग की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।