
नेहरिया खदान को लेकर संयुक्त मोर्चे ने रोक दिया था कोयला परिवहन
फोटो 1
परासिया। मजदूर संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन।
परासिया। नेहरिया कोयला खदान में भरा पानी मजदूर संगठनों के लिए संघर्ष का विषय बन गया है। संयुक्त मोर्चे ने नेहरिया खदान से पानी की निकासी त्वरित गति से करने की मांग को लेकर बीजी साइडिंग और महादेवपुरी में बीएमएस, एटक, एचएमएस, सीटू के संयुक्त मोर्चे ने डेरा डालकर कोयले का परिवहन रोक दिया। धरने के बाद मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में चर्चा के लिए संयुक्त मोर्चे को आमंत्रित किया। बैठक में प्रबंधन प्रतिनिधि के रूप में जीएम सोहाग पंड्या, डिप्टी जीएम एमसी सिन्हा, एपीएम ए सुब्रमणी, प्रबंधक कार्मिक केपी सिंह, संयुक्त मोर्चा की ओर से बीएमएस के संजय सिंह कार्यकारी अध्यक्ष पेंच कन्हान, कुंवर सिंह महामंत्री पेंच कन्हान, एटक श्रम संघ की ओर से रामकेरा यादव महामंत्री पेंच क्षेत्र, विनोद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष पेंच क्षेत्र, एचएमएस श्रम संघ प्रतिनिधि संदीप, नूर मोहम्मद, सीटू श्रम संघ की ओर से मीरहसन महामंत्री पेंच क्षेत्र, दिलीप की उपस्थिति में बैठक संपन्ना हुई। प्रबंधन ने बताया कि पानी खाली करने के लिए वेकोलि के अलग अलग क्षेत्र से तीन पंप लाकर 2500 जीपीएम पंपिंग का कार्य कर पानी खाली कर रहे हैं। पंप खराब होने पर पंप रिपेयर हेतु मैन पावर बुलाया गया है। भविष्य के लिए चार स्टील बाडी पंप एक हजार जीपीएम की व्यवस्था की जा रही है। प्रबंधन ने डेढ़ माह पानी खाली करने और दो पंप अतिरिक्त लाकर माइन परिसर में रखने की बात कही। संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने धरना स्थल पर जाकर उपस्थित कामगारों को प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। संयुक्त मोर्चा की ओर से तेजप्रताप शाही, मंत्री बीएमएस पेंच कन्हान द्वारा आभार प्रदर्षन किया गया। दिवंगत नेता राकेश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं नेहरिया कोयला खदान में इंटक अध्यक्ष विधायक सोहन वाल्मिक ने एक दिवसीय अनशन किया। अनशन स्थल पर प्रबंधन ने इंटक के मांग पत्र पर समझौता पत्र प्रदान किया। जिसमें खदान में पानी खाली करने की कार्ययोजना का विस्तृत विवरण दिया गया। इसके बाद अनशन खत्म किया गया।
--
सेवादल ने निकाला कैंडल मार्च
फोटो 2
कांग्रेस सेवादल ने किया प्रदर्शन
परासिया। कांग्रेस सेवादल ने उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर एवं मध्यप्रदेश के खरगौन जिले महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में शनिवार रात कैंडल मार्च निकाला। आंबेडकर चौक थाने के सामने पहुुंचकर पीड़िता को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी एवं दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रेक में मुकदमा चलाकर शीघ्र फांसी देने की मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष ललित सूर्यवंशी, इंका नेता बसंत मालवी, अंसार सिद्दकी, अरुण दुबे, अशोक डेहरिया, रवि यादव, शैफ खान, नोसेर खान, रफिक खान, पप्पू मालवी, प्रकाश साहू, महिला नेत्री प्रतिभा सोनी, रानी खान, मंजुलता भान, भावना साहू, रोशन आरा सहित कांग्रेस एंव सेवादल पदाधिकारी उपास्थित रहे।
---
पति ने कान पकड़कर माफी मांगी
परासिया। परिवार परामर्श केंद्र में एक मामले में पत्नी से अनर्गल बात करने वाले पति ने कान पकड़कर माफी मांगी। पत्नी ने जब माफ कर दिया, इसके बाद मामला सुलझा। दूसरे प्रकरण में पत्नी की शिकायत थी कि चार साल बाद भी हमें संतान नहीं हुई है, जबकि पति साहित्यिक भाषा में कुर्तक करते हुए कहता है कि बच्चे ऐसे हों, नहीं तो न हो। इस मामले में दोनों को अगली पेशी पर बुलाया। परिवार परामर्श केंद्र में 6 प्रकरण आए थे, जिसमें दो प्रकरणों में समझौता हुआ। तीन प्रकरणों में से एक पक्ष उपस्थित हुआ। इस दौरान एसडीओपी अनिल शुक्ला, काउंसलर केपी पांडे, शांति तिवारी, चित्रकांति विश्वकर्मा, दिलीप सेन, सुशीला झाडे, डेस्क प्रभारी वंदन बघेल ने सुनवाई की।
--
विक्की चौहान मंडल उपाध्यक्ष बने
परासिया। विक्की चौहान को भाजपा उमरेठ मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन का विस्तार करते हुए विक्की चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विक्की चौहान कन्हरगांव से जनपद सदस्य हैं। संगठन में वे इससे पहले भी कई जिम्मेदारी निभा चुके हैं।