जिले में रेत खदान बंद होने के बाद भी नगरपालिका में लग रहे पेवर्स ब्लॉक
पिपरिया। एनजीटी की रोक के बावजूद नगर में रेत के अवैध उत्खनन का खेल जोर शोर से चल रहा है। रात होते ही अवैध रेत खनन के कार्य में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ते हुए साफ देखी जा सकती हैं। रात भर ट्रैक्टर ट्रॉली की आवाज सुनाई देती रहती है। सुबह 8 बजते ही अवैध खनन करने वाले माफिया रेत परिवहन बंद कर देते हैं। खनिज अधिकारी महेंद्र सिंह पटेल ने बता
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 25 Sep 2020 04:02:40 AM (IST)
Updated Date: Fri, 25 Sep 2020 04:02:40 AM (IST)
पिपरिया। एनजीटी की रोक के बावजूद नगर में रेत के अवैध उत्खनन का खेल जोर शोर से चल रहा है। रात होते ही अवैध रेत खनन के कार्य में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ते हुए साफ देखी जा सकती हैं। रात भर ट्रैक्टर ट्रॉली की आवाज सुनाई देती रहती है। सुबह 8 बजते ही अवैध खनन करने वाले माफिया रेत परिवहन बंद कर देते हैं। खनिज अधिकारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिले में सभी रेत खदानें बंद और रेत स्टॉक भी बंद है। इसके बावजूद नगर में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। पिपरिया नगरपालिका के कार्यालय प्रांगण में पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य चल रहा है। जिसमें रेत का उपयोग किया जा रहा है। इस बारे में नगरपालिका सीएमओ विनोद प्रजापति का कहना है कि कार्य ठेकेदार कर रहा है। जांच कराई जाएगी।
---------
24एचओएस12 पिपरिया। नगरपालिका में चल रहे निर्माण कार्य में रेत का उपयोग हो रहा है।