
रेलवे जोनल सदस्य सत्येंद्र ठाकुर से की सड़क सुधरवाने की मांग
फोटो 5
रेलवे फाटक क्रमांक पीसी 21 सुधरवाने की मांग रहवासियों ने की
छिंदवाड़ा। शहर में वी.आई.पी. रोड पर रेलवे फाटक क्रमांक पीसी - 21 की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। इसकी शिकायत श्रीवास्तव कालोनी व लालबाग के निवासियों द्वारा जोनल रेलवे सदस्य सत्येंद्र ठाकुर से की गई, जोनल सदस्य सत्येंद्र ठाकुर ने पीसी-21 क्रासिंग का निरीक्षण किया और पाया कि सड़क पर बहुत बड़ा गडडा हो गया है। जिसमे पानी भरा हुआ है किसी भी दिन कोई अनहोनी यहां हो सकती है। इस समस्या के समाधान के लिए जोनल सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर ने सेंट्रल रेल्वे के सीनियर डीईएन से चर्चा की। जिसमे उन्होंने ही निराकरण के लिए आश्वस्त किया। जोनल सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।