
फोटो 10
कपड़ा बैंक का हुआ शुभारंभ
चौरई। सोमवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती के शुभ अवसर में लोधी युवा संगठन के तत्वावधान में कपड़ा बैंक का भव्य शुभारंभ किया गया एवं बस स्टैंड में प्रति वर्ष अनुसार रानी अवंती बाई की प्रतिमा में अनावरण का स्थान चयन कर पूजा अर्चना की गई एवं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई में सभी मरीजों को एवं स्टाफ को फल, बिस्किट वितरण किया गया। रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा की स्थापना हेतु स्थान की मांग की गई। इस संदर्भ में अनुविभागीय अधिकारी को समस्त लोधी सामाज द्वारा ज्ञापन दिया गया। जिसमें मुख्य रूप पूर्व विधायक रमेश दुबे, पूर्व विधायक गंभीर सिंग चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, लोधी सामाज जिलाध्यक्ष लखनकुमार वर्मा, अतरलाल पटेल, बैजूलाल वर्मा, रामदयाल व्हटवार, बलवंत वर्मा, मेहताब सिंग वर्मा, हरिशचंद पटेल, सामाजिक वरिष्ठ बिनोद वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, बसंत वर्मा, मुकेश वर्मा, जयपाल जंघेला, दिलीप वर्मा, संतकुमार लिल्हारे राकेश सुलखिया, सुमित वर्मा, पिंकू शर्मा, धनेश नाग पिंटू जैन, आशीष वर्मा, राजेन्द्र जंघेला आदि युवा उपस्थिति रहे।