
जिला मुख्यालय पर लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना जा सकेगा मुख्यमंत्री का संबोधन
फोटो- 09
छिंदवाड़ा। राज्य शासन द्वारा निर्धारित रूपरेखा के अनुसार जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की व्यवस्था कर ली गई है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला मुख्यालय पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को प्रातः 8ः30 बजे कलेक्टर कार्यालय प्रागंण में ध्वजारोहरण करेंगे। इसके अलावा सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख प्रातः 8 बजे अपने विभाग के सीमित संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जन-सामान्य एवं स्कूली बच्चों को भी शामिल नहीं किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस पर किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर हेण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। जिला मुख्यालय पर यह संबोधन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना जा सकेगा। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में अधिकारी जुटे रहे शासकीय कार्यालयों में रोशनी की गई वहीं शहर के होटल व ढाबों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।