• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों पर व्यय राशि को पाने भटक रहे छात्रावास अधीक्षक

कई बार प्रशासन को दे चुके आवेदन जुन्नाारदेव ।विकासखंड में संचालित 26 छात्रावासों को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किए जाने के बाद कोरोना कोविड-19 में अन...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 28 Aug 2020 04:15:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2020 04:15:10 AM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों पर व्यय राशि को पाने भटक रहे छात्रावास अधीक्षक

कई बार प्रशासन को दे चुके आवेदन

जुन्नाारदेव ।विकासखंड में संचालित 26 छात्रावासों को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किए जाने के बाद कोरोना कोविड-19 में अन्य प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों पर व्यय राशि को पाने हॉस्टल के अधीक्षक इन दिनों विभागों में भटक रहे हैं। प्रशासन को कई मर्तबा लिखित आवेदन देने के बाद भी इन हॉस्टल अधीक्षकों द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों पर खर्च की गई राशि उन्हें अब तक नहीं मिली है। जिसे लेकर इन छात्रावास अधीक्षकों में खासी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार अधीक्षकों ने इस समस्या को को लेकर स्थानीय एस डी एम कार्यालय में 10 अगस्त को एक ज्ञापन देकर राशि प्रदान करने की मांग भी की थी। इस के बाद भी बकाया राशि जिला प्रशासन से अब तक प्राप्त नहीं हुई है। इस फेरिस्त में आदिवासी बालक आश्रम नवेगांव 1 लाख 20 हजार 270, आदिवासी बालक आश्रम चिकलार 90 हजार 505, आदिवासी बालक छात्रावास नवेगांव 93 हजार 345, नवीन आदिवासी कन्या आश्रम घाना उमरी1 लाख 10 हजार 715, आदिवासी बालक आश्रम सांगाखेड़ा 63 हजार 760, बालिका छात्रावास नदौरा 39 हजार 500 कुल मिलाकर राशि 5 लाख 16 हजार 95 इन छात्रावास अधीक्षक को को नहीं मिली है। परेशान छात्रावास अधीक्षकों ने ज्ञापन देकर स्थानीय प्रशासन से शीघ्र राशि प्रधान करने की बात कही है। छात्रावास अधीक्षक को ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को कोरो न टी न सेंटर में चाय, नाश्ता, साबुन, सर्फ इत्यादि सामग्री देने वाले दुकानदार भी अपने उधार देने से गुरेज कर रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन से सेंटर में प्रवासी मजदूरों पर गए कि गई राशि को शीघ्र देनी की मांग की है।

चेहरा देखकर बांट रहे मुआवजा

चौरई। चौरई में खरीफ फसल का मुआवजा वितरण किया जा रहा है, लेकिन इसे लेकर किसान संतुष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर है। ग्रामीण सुमित रघुवंशी ने बताया कि उसके प्रकरण में कम मुआवजा दिया गया है, इसे लेकर जब तहसीलदार से बात की तो उन्होंने बताया कि सही मुआवजा वितरित हुआ है। इस प्रकार की कई शिकायतें आ रही हैं बताया जा रहा है कि अपात्रों को भी मुआवजा दे दिया गया।